Jamshedpur : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में रेल पटरी से बरामद हुआ अज्ञात महिला का शव

SHARE:

  • महिला के सिर और हाथ पर गंभीर चोट के निशान, पहचान के लिए पुलिस कर रही जांच

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा गांव के पास शुक्रवार रात रेल पटरी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. महिला की उम्र लगभग 32 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शव मिलने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद गश्ती दल मौके पर पहुंचा. पुलिस के अनुसार, महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोट के निशान हैं. हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है और आसपास के क्षेत्रों में पहचान के लिए सूचना प्रसारित की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कांदरबेड़ा में 407 वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई. प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि अन्य संभावनाओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें