WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दि टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट सोसाइटी की आमसभा सम्पन, सदस्यों को छह प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा, ऋण की राशि में भी दस हजार की बढ़ोतरी, मेंबर गदगद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दि टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट सोसाइटी जमशेदपुर की 42वीं वार्षिक आम सभा रविवार संध्या 4:00 बजे पुराना सीपी क्लब सोनारी के सभागार में संपन्न हुई. इसमें मुख्य अतिथि कृष्णा प्रसाद अध्यक्ष ओल्ड सीपी क्लब सोनारी और अमित कुमार सिंह कमेटी मेंबर, टाटा वर्कर्स यूनियन शामिल हुए. सभा की अध्यक्षता क्रेडिट सोसाइटी के अध्यक्ष शंकर लाल के द्वारा की गई.

इस बार वित्तीय वर्ष 2023 – 24 के लिए सदस्यों को 6% लाभांश देने की घोषणा हुई और सभी सदस्यों को ₹150 मिठाई कूपन का भी दिया गया. ऋण की राशि जैसे साधारण ऋण में रुपए 10000 और इमरजेंसी ऋण में भी रुपए 10000 की बढ़ोतरी की गई. इसी तरह अन्य ऋणो में भी आवश्यक बढ़ोत्तरी सदस्यों की संपुष्टि के बाद की गई। समिति के सचिव गिरधर सिंह ने मीटिंग का संचालन एवं वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा, जिसे सदस्यों के द्वारा संपुष्टि की गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्य अतिथि कृष्णा प्रसाद ने सभी सदस्यों को इस वर्ष 6% डिविडेंड मिलने पर कार्य कारिणी समिति को बधाई दी एवं ऋण की राशि बढ़ाने पर भी बधाई दी। अतिथि अमित कुमार सिंह कमेटी मेंबर, टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने संबोधन में कहा कि समिति कंपनी परिसर के बाहर होते हुए भी पिछले 42 वर्षों से सुचारू रूप से चल रही है और लाभांश भी अच्छा दे रही है. इसके लिए टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट सोसाइटी बधाई की पात्र है. शहर के विभिन्न क्षेत्र में रहने वाले छत्तीसगढ़ी कर्मचारियों को समिति से जोड़ने के लिए प्रयास करूंगा, जिससे सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो, क्यूंकि कोई भी सदस्य कोई भी संगठन सदस्यों की संख्या पर निर्भर करता है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शिव शंकर लाल, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद, कमेटी मेंबर तपन कुमार, हरीश साहू, ईश्वर कौशल साहू एवं दीपमाला का योगदान रहा. सभी सदस्यों के बीच जलपान एवं चाय की व्यवस्था की गई थी. अंत में सभा की समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद ने किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर