Jamshedpur : जुगसलाई में सिर में गोली चलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, युवक गंभीर

SHARE:

पैसों के लेनदेन के विवाद में मारी गोली : सिटी एसपी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जुगसलाई थाना अतर्गत बलदेव बस्ती में रविवार सुबह हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप बस्ती निवासी संजय भुइंया, अमन मंडल और बलदेव बस्ती निवासी प्रहल्लाद शामिल हैं।पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, एक खोखा और बाइक भी बरामद की है. सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि प्रहल्लाद और करण के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Cgpc Breaking : गुरु रामदास भलाई केंद्र स्वास्थ्य सेवा शुरू करेगी सीजीपीसी, निःशुल्क होगी सेवा

इसी बात को लेकर रविवार को जब करण पानी भर रहा था। तभी प्रहल्लाद करण को अपने साथ अपने घर ले गया। जहां पहले से ही प्रहल्लाद के दो साथी मौजूद थे। वहां प्रहल्लाद और करण के साथ विवाद हुआ जिसके बाद करण को गोली मार दी गई। घटना के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में करण की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, करण की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। टीएमएच के सीसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

ये है मामला
बता दे कि रविवार सुबह करण अपने घर के लिए पानी भर रहा था। सुबह प्रहल्लाद उसे बुलाकर अपने घर ले गया। जहां विवाद के बाद करण पर गोली चला दी। गोली करण के सिर पर लगी। स्थानीय लोगों ने हमलावरों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें