Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : “बंग बंधु” की केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा के नेतृत्व में खुदी राम बोस को दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर की सामाजिक संस्था ‘बंग बंधु’ की केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा के नेतृत्व में शहर के लगभग 40 बंगभाषी संस्था के सदस्यों ने रविवार को अमर शहीद खुदीराम बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी संस्था के सदस्य सर्वप्रथम भुइयांडीह दुर्गापूजा मैदान में जुटे। हाथों में तिरंगा लेकर अमर शहीद अमर रहे का नारा लगाते हुए पदयात्रा करते हुए मानगो पुल के दूसरी छोर पर स्थित शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा (मानगो गोलचक्कर) तक पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सभी बंगभाषी बंगला भाषा की उन्नति तथा शहीद खुदीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. प्रतिमा स्थल पर सुबह से देशभक्ति गीत बज रहे थे तथा लोगों के लिये शर्बत की व्यवस्था की गई थी. पदयात्रा में शामिल महिलाएं लाल पाड़ सफेद साड़ी व पुरुष सफेद शर्ट और कुर्ता में थे.

मौके पर संस्था के संरक्षक तरुण डे, केन्द्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा, महासचिव उत्तम गुहा, विनोद डे, संजीव आचार्य, काजल मुखर्जी, निर्मल चंद्र, मिथलेश घोष, अमित बोस (सबुज कल्याण संघ), रवि चंद, महादेव चंद (सुवर्ण बनिक समाज), करण गोराई (गोराई समाज), अरूप मल्लिक (मानवता), समीर दास (दुर्गाबाड़ी), संजीव आचार्या, बिनोद दे, सुभाष सिंह रॉय, प्रणब सरकार, परितोष, अशोक दत्ता, उत्तान मुखर्जी, प्रणब बराट, मलय घोष, प्रताप बनर्जी, प्रसेनजीत, बुबाई, कोयल बनर्जी, कंकना सिंघ रॉय, असीमा बनर्जी सहित बंगाल क्लब, द मिलानी, सौरभ, सबुज संघ टेल्को, इवनिंग क्लब, मानवता, जुगसलाई दुर्गाबाड़ी, हलुदबनी क्लब, परसुडीह दुर्गाबाड़ी, मैत्रो ग्रुप, समृद्धि ग्रुप, नामदा बस्ती काली मंदिर, ओल्ड फॉर्म एरिया, न्यू फॉर्म एरिया, गोविंदपुर दुर्गाबाड़ी, सोनारी सबुज संघ, सोनारी तरुण संघ, साईं लाइट लाइन, निखिल बंग साहित्य संघ, सेवाव्रती नील संघ क्लब, बनिक समाज, गोराई समाज, विद्या सागर पल्ली, विवेकानंद क्लब आदि क्लब के सदस्य मौजूद थे.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर