WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजयुमो महानगर के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, युवाओं का दिखा उत्साह

SHARE:

भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से गूंजी सड़कें, सांसद विद्युत महतो एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज हुए शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में संयुक्त रूप से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए विशाल तिरंगा यात्रा में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत बाइक पर सवार हजारों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा कदमा गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ होकर बिस्टुपुर, साकची बड़ा गोलचक्कर होकर आरडी टाटा गोलचक्कर के रास्ते गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : सीतारामडेरा में भाजपा ने प्रतिष्ठानों में लगाया तिरंगा

भाजपा नेताओं ने शहीद स्मारक पर अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं, यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति गीतों की धून के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। लोगों ने यात्रा का पूरे मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान लोगों में अभियान को लेकर उत्साह नजर आया। सभी नेता व कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का कार्यक्रम है। यह अभियान हमें देश की आन-बान-शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने के साथ हमारी देशभक्ति की भावना को मजबूत और जीवंत रखता है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को अपने घरों में तिरंगा लगाकर आजादी का उत्सव मनाना है और स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं का जो उत्साह सड़कों पर देखने को मिला वो अद्भुत था। कहा कि हम यह संकल्प लें कि अपने और आसपास के घरों पर पूरे सम्मान से तिरंगा फहराएंगे।

भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लौहनगरी के सभी नौजवान, नागरिक ने जमशेदपुर को तिरंगामय बनाने का काम किया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ऐसे अमर बलिदानियों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज पूरा जमशेदपुर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर सड़कों पर उतरा है, उसी तरह हम सभी को अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाना है।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जो आजादी के बाद जन्मी है, उसने अंग्रेजों का शासन नहीं देखा है। लेकिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सपूतों के बारे में हम सभी जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं वीर सपूतों और बलिदानियों को याद करने का आह्वान किया है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि सभी नौजवान, आम नागरिक देशभक्ति की भावना के साथ हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सभी मंडलों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रत्येक बूथ पर तिरंगा पहुंचाया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, पप्पू सिंह, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, प्रदीप मुखर्जी, अभिषेक आचार्य, चंदन चौबे, मिलन सिन्हा, शैलेश गुप्ता, अमिताभ सेनापति, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, अभिमन्यु सिंह, प्रकाश दुबे, सुशील पांडेय व अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर