Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के नेतृत्व में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” संपन्न, विजेता बच्चों की अंदर देखें लिस्ट

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. जमशेदपुर के जुबली एम्यूजमेंट पार्क में रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड कर्मचारियों के बच्चे, विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 500 बच्चों ने एक साथ मिलकर कैनवास में रंग-बिरंगे चित्र उकेरे.

सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयु राय ने संयुक्त रूप से आर्ट मेले का उद्घाटन किया और उपस्थित बच्चों का मनोबल बढ़ाया. सभी बच्चों को चार ग्रुपों में बांटा गया था जिसे अंत में सभी विजेता बच्चों को आरकेएफएल के वरीय पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इन्होंने प्राप्त किया पुरस्कार

ग्रुप ए में सोयंती चौधरी को प्रथम, अर्नव सिंह को द्वितीय और इमान चटर्जी को तृतीय पुरस्कार मिला. ग्रुप बी में रियांशिका, अंकित और अर्नव को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला. ग्रुप सी में तियासा पाल, सौम्यदीप बोस और भूमिका कुमारी को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. ग्रुप डी में विक्की कुमार को प्रथम, मुस्कान कुमारी को द्वितीय और प्रीति महतो को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ.

इनका रहा योगदान

कार्यक्रम में आरकेएफएल के वरीय पदाधिकारियों में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शक्ति प्रसाद सेनापति, सी एच आर ओ भूपेंद्र लोधी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फाइनेंस राहुल बगारिया, प्लांट डायरेक्टर डीके पारीक, एच आर विभाग के सत्य रंजन खटुआ, रवि राजहंस, सुशील सिंह, राकेश सिंह, उज्जवल पात्रा,आदित्य प्रकाश और विनय कुमार उपस्थित थे,  जबकि उर्विता के तरफ से उर्विता की सचिव डॉ. नीना शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, संगीता जयकुमार, प्रीति पांडे, सुजाता सहाय,प्रत्यूष पांडे, निरंजन सिंह, राखी दासगुप्ता,विशालाक्षी सरसा, लीना आचार्य और रीता कुमारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन आयुषी त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों के अलावे बड़ी संख्या में अभिभावक आरकेएफएल के कर्मचारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर