Jamshedpur : विहिप ने किया देवनगर पूजा पंडाल का निरीक्षण, पूजा समिति के साथ खड़ी रहेगी विहिप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विश्व हिन्दू परिषद ने देवनगर में पूजा पंडाल निर्माण मामले को लेकर हो रहे विवाद के बीच शनिवार दोपहर देवनगर पहुंचकर स्थानीय बस्तीवासियों और पूजा समिति से मिलकर समस्या के बारे मे जानकारी ली. बस्तीवासियों और पूजा समिति के लोंगों ने बताया कि विगत 13 वर्षों से निरंतर दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से स्थानीय बस्तीवासियों के सहयोग और सदभाव से किया जा रहा है.

स्थानीय निवासी जयप्रकाश दास द्वारा पूजा समिति के ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि पूजा पंडाल बनने से उनका घर से निकलने का रास्ता बंद हो जा रहा है, जबकि बस्तीवासियों ने बताया कि जयप्रकाश दास द्वारा लगाया जा रहा यह आरोप झूठा और निराधार है, जिस स्थान को लेकर विवाद हो रहा है, वहां पर जयप्रकाश दास द्वारा घर से निकलने का मुख्य दरवाजा अलग से खुला हुआ है जहां पूजा पंडाल का निर्माण कार्य नही हुआ है, जिस बात को लेकर झूठा विवाद किया गया है, वहां अतिरिक्त दरवाजा खोला गया है. इस दरवाजे के ठीक समीप एक सरकारी चापाकल है,  जिसे बस्तीवासियों के पेयजल की सुविधा के लिए लगवाया गया था वह अब खराब हो चुका है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जयप्रकाश के द्वारा कुछ गाय बांधी जाती है और इस कारण रास्ता गंदा होने पर भी साफ सफाई नही की जाती है. बस्तीवासी कई बार इस बारे मे जयप्रकाश को शिकायत कर चुके है और बताया कि जयप्रकाश दास पहले स्वयं भी दुर्गा पूजा में शामिल हुआ करते थे पर अब पूजा पंडाल को लेकर उनका शिकायत करना समझ से परे है क्योंकि दुर्गा पूजा आयोजन पूरे शहर की तरह कुछ दिन चलने वाला मां दुर्गा की पूजा अनुष्ठान है, जो विधिपूर्वक किया जाता है , विहिप के लोगों ने पूजा समिति और बस्तीवासियों को आश्वासन दिया कि निरंतर चला आ रहा माता रानी का धार्मिक आयोजन आगे भी चलता रहेगा. आगे जो भी निर्णय होगा सभी बस्तीवासियों और पूजा समिति के सहयोग से होगा.

पूजा समिति ने बताया क़ि यह पूजा सिर्फ दो चार दिन चलने वाला आयोजन है, इसे लेकर बार बार जयप्रकाश  का विरोध करना समझ से परे है. विहिप के विभाग के अरूण सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल सह-संयोजक चंदन दास, प्रवीण सिंह मौर्या और अन्य सदस्य मौके पर सभी से भेंट कर विधिवत और प्रेम सदभाव से पूजा अनुष्ठान करने को लेकर चर्चा की और बताया शहर में वर्षों से चल रहे पूजा आयोजन सभी स्थानों पर सफलतापूर्वक चले, इसके लिए सभी के साथ मजबूती से खड़ी है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें