WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur :  पानी टंकी का पंप हुआ दुरुस्त, देर रात शुरू होगी पानी आपूर्ति

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय समाजसेवियों के अथक प्रयास से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित पानी टंकी के पंप का नया बेयरिंग लगा दिया गया है. बेरिंग को फिटिंग करने के पश्चात टंकी में पानी चढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. पानी चढ़ाने के पश्चात देर रात्रि पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि स्पेयर वाले खराब पड़ी मोटर पंप को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा ताकि एक मोटर के खराब होने पर दूसरे मोटर को इंस्टॉल कर नियमित रूप से पानी की आपूर्ति हो सके. पंसस सुनील गुप्ता ने आगे बताया कि पंप की बैरिंग टूट जाने के कारण पिछले दो दिनों से सुबह एवं शाम दोनों बेला में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील जमीपोल ने बीपीएम मध्य विद्यालय में चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 क्वार्टर के उपभोक्ता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. आसपास एवं दूर दराज तथा पानी खरीद कर लोग अपना दैनिक कार्य चला रहे थे. इस दौरान मुखिया राजकुमार गोड, मुखिया उमा मुंडा के प्रतिनिधि केडी मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, समाजसेवी सुबोध झा, सुनील सिंहा, सिकंदर, संजय सहित कई स्थानीय लोगों का योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर