Jamshedpur/Chandil : ट्रेनी एयर क्राफ्ट की तलाश भारी बारिश के कारण नहीं हो सकी शुरू, इसका हो रहा इंतजार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सोनारी स्थित एयरपोर्ट से 20 अगस्त को अल्केमिस्ट एविएशन का ट्रेनी एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। एयरक्राफ्ट के चांडिल डैम में डूबने की सूचना के बाद एनडीआरएफ की मदद गुरुवार को कैप्टन और ट्रेनी का शव बरामद कर लिया गया था। एयरक्राफ्ट की तलाश ले लिए नौसेना की मदद ली गई है।

हालांकि, शुक्रवार सुबह से ही तेज आंधी–बारिश के कारण सर्च अभियान शुरू नही किया गया है। तेज आंधी और बारिश से डैम में काफी तेज लहर उठ रही है जिससे नौसेना की नाव को पानी में उतारना मुश्किल हो रहा है। नौसेना बारिश के बंद होने का इंतजार कर रही है। बारिश रुकने के बाद सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Sikh News : ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਤੇ ਹੋ ਰਹੇ ਚੁਤਰਫ਼ੇ ਹਮਲਿਆਂ ਦੇ ਜੁਆਬ ਵਿਚ ਸਖ਼ਤ ਰਣਨੀਤੀ ਦੀ ਲੋੜ: ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ

बता दे कि 20 अगस्त को विमान के लापता होने के बाद उसके पटमदा के पास क्रैश लैंडिंग की खबरे फैल गई थी। जिला प्रशासन ने सर्च अभियान भी चलाया पर विमान की कोई जानकारी नहीं मिली।

देर शाम चांडिल के पियालडीह निवासी रूसू माझी ने विमान के चांडिल डैम में डूबने की जानकारी दी जिसके दूसरे दिन 21 अगस्त को सरायकेला–खरसावां जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से सर्च अभियान चलाया। हालांकि, एनडीआरएफ के सर्च अभियान से भी निराशा ही हाथ लगी जिसके बाद नौसेना की मदद ली गई। 22 अगस्त को विशाखापट्टनम से आई नौसेना ने सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान इंस्ट्रक्टर कैप्टन जीत सतारु और ट्रेनी शुभ्रदीप का शव बरामद कर लिया गया।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें