Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jharkhand Police : 28 डीएसपी की हुई पोस्टिंग कुछ का साल भर भी नहीं रहा कार्यकाल, जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी भी गए 

SHARE:

ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर आगे भी रहेगा जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड सरकार ने 7 आइपीएस समेत 28 डीएसपी का तबादला किया है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार की शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

2020 बैच के हजारीबाग के एसडीपीओ कुमार शिवाशिष को जमशेदपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2021 बैच के आइपीएस अधिकारी पारस राणा को एएसपी अभियान चाईबासा, राकेश सिंह को एएसपी अभियान पलामू,ऋत्विक श्रीवास्तव को एएसपी अभियान चतरा, मोहम्मद याकूब को एसडीपीओ हुसैनाबाद और ललित मीणा को एसडीपीओ चैनपुर गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं 2022 बैच के आईपीएस अमित आनंद को एसडीपीओ हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

इसके साथ ही 28 डीएसपी का भी तबादला कर दिया गया है. इनमें कई पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे. राहुल देव बड़ाईक(एएसपी अभियान गढ़वा), सुरजीत कुमार (एएसपी अभियान गिरिडीह), रतिभान सिंह (डीएसपी मुख्यालय कोडरमा), रणवीर सिंह (डीएसपी मुख्यालय सिमडेगा), अखिल नितिश कुजूर (डीएसपी मुख्यालय खूंटी), राकेश नंदन मिंज (डीएसपी एसटीएफ), सुधीर कुमार (डीएसपी एसटीएफ), अंजनी कुमार तिवारी (डीएसपी एसटीएफ), संतोष कुमार मिश्र (डीएसपी विशेष शाखा),हिमांशु चंद्र मांझी (डीएसपी विशेष शाखा), बेंकटेश कुमार (डीएसपी मुख्यालय देवघर), श्रीनीरज (डीएसपी यातायात जमशेदपुर), कुलदीप कुमार (डीएसपी विशेष शाखा), वीरेंद्र कुमार राम (डीएसपी विशेष शाखा), रोहित कुमार रजवार (डीएसपी एटीएस), अजय कुमार केशरी (डीएसपी आइआरबी-3 चतरा),अंकिता राय (डीएसपी एटीएस), संदीप कुमार गुप्ता (डीएसपी आइआरबी-4 लातेहार),आनंद ज्योति मिंज (डीएसपी एसटीएफ रांची), भूपेंद्र प्रसाद राउत (डीएसपी आइआरबी-2 मुसाबनी), दीपक कुमार-2 (डीएसपी एसटीएफ), आशीष कुमार महली (डीएसपी एसटीएफ), जयप्रकाश नारायण चौधरी (डीएसपी मुख्यालय गोड्डा), मंगल सिंह जामुदा (डीएसपी एसीबी), सुमित सौरभ लकड़ा (डीएसपी एसीबी), राजेश कुमार सिन्हा (डीएसपी आइआरबी-1 दुमका से डीएसपी प्रशासन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र रांची), संजय कुमार सिंह (डीएसपी यातायात जमशेदपुर से डीएसपी मुख्यालय जामताड़ा) व बिनेश लाल (डीएसपी मुख्यालय गोड्डा से डीएसपी प्रशासन पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय दुमका).

इनमें करीब एक दर्जन डीएसपी ऐसे भी हैं जिन्हें मात्र छह महीने तो किसी को आठ महीने तो किसी को एक वर्ष में ही स्थानांतरित कर दिया गया है. हालांकि बगैर नियमों का पालन किए ऐसे ट्रांसफर-पोस्टिंग से पुलिस अधिकारियों में अंदर ही अंदर रोष व्याप्त हो जाता है, लेकिन चर्चा का बाजार गर्म है कि मूवमेंट ऑर्डर अभी बाकी है. हालांकि पिछले दिनों भी *फतेह लाईव* की खबर पर मुहर लगी थी जब मूवमेंट ऑर्डर में परिवर्तन देखा गया था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर