WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव

SHARE:

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदरा के समीप अप्रैल माह में रेल लाइन किनारे मिले गुलशन कुमार उर्फ गुलशन प्रसाद के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि गुलशन की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पुराने केस पार्टनर जय कुमार उर्फ जय कर्मकार ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रेल लाइन के किनारे फेंक दिया, ताकि मामला रेल दुर्घटना का प्रतीत हो और पुलिस को गुमराह किया जा सके।

गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जय कर्मकार से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वर्ष 2022 में वह और गुलशन डकैती के एक मामले में साथ जेल जा चुके थे। जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर लगातार विवाद और मनमुटाव चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन जय ने अपने चार साथियों के साथ गुलशन को बुलाया। वहां पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जब वह गंभीर रूप से घायल होकर अधमरा हो गया, तब आरोपियों ने रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपी शव को रेल लाइन के किनारे ले गए और वहां फेंक दिया, ताकि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से कटकर हुई मौत का लगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि बरामद साक्ष्यों और आरोपी के बयान ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अप्रैल माह में शव मिलने के बाद परिजनों की ओर से अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों और साक्ष्यों के आधार पर जय कर्मकार को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसने पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने यह भी कहा कि हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर