Breaking News
Political Prediction: सम्राट चौधरी की कुर्सी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘शीर्ष नेतृत्व और आपकी कृपा रहेगी, तब तक कोई नहीं हटा सकता’ Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग से दहशत, तीन दिन में तीसरी वारदात, पुलिस पर उठे सवाल

SHARE:

जमशेदपुर: शहर में लगातार सामने आ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। एक के बाद एक हो रही वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती प्रणाली और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार तड़के उलीडीह ओपी क्षेत्र में हुई ताजा घटना के बाद शहरवासियों की चिंता और बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, उलीडीह ओपी क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 निवासी आशा रानी षाडंगी शनिवार सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान एक उचक्का पैदल उनके पास पहुंचा और उनके गले से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं सकीं और आरोपी मौके से भाग निकला।

घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना उलीडीह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को शहर में दो अन्य चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना सोनारी थाना क्षेत्र में हुई, जहां दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई। वहीं दूसरी घटना साकची थाना क्षेत्र में जिला समाहरणालय और एसपी कार्यालय के समीप हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसकी चेन छीन ली और फरार हो गए।

लगातार तीसरी घटना सामने आने के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहरवासियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और मॉर्निंग वॉक जैसे समय में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी कड़ी करने और सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

इधर, पुलिस तीनों घटनाओं के बीच किसी संभावित कड़ी की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यदि वारदातों के तरीके और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जाए तो आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिल सकती है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चेन स्नैचिंग में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। तब तक शहरवासियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर