Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

SHARE:

 फ़तेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में कीताडीह सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिख नौजवान सभा एवं समूह साध संगत के सहयोग से श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर में मत्था टेका और कीर्तन-दीवान का आनंद लिया। कार्यक्रम में भाई ओंकार सिंह कीर्तनी जत्था तथा भाई हर्षप्रीत सिंह एवं भाई जसदीप सिंह के कीर्तनी जत्था ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के जीवन, उनकी सेवाभावना एवं मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए किताडी की समूह साध संगत का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने समाज हित में सीजीपीसी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने किताडी गुरुद्वारा कमेटी, सिख स्त्री सत्संग सभा, सिख नौजवान सभा तथा समाजसेवी राजकुमार सिंह एवं पूर्व पार्षद किशोर यादव के सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला एवं राजू पांडे ने सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर तथा नामदा बस्ती की आशा कौर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर सहित माता अमरजीत कौर, सुरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, सुखविंदर कौर, जसविंदर कौर, दलजीत कौर, परविंदर कौर, कुलविंदर कौर, रूबी कौर एवं सतविंदर कौर समेत पूरी टीम को समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इसके अलावा किताडी गुरुद्वारा के चेयरमैन गुरमेल सिंह, प्रधान इंद्रजीत सिंह, चेयरमैन जगजीत सिंह गांधी, उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, महासचिव जगजीत सिंह जॉली, कोषाध्यक्ष ओंकार सिंह, हरविंदर सिंह बिल्ला, गुरमीत सिंह, मनमोहन सिंह, परमजीत सिंह, सिख नौजवान सभा के प्रधान हरदेव सिंह एवं उनकी टीम तथा सिख मिशनरी कॉलेज के भूपेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत में वितरित किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर