Jharkhand Sikh Pracharak : जमशेदपुर के लिए गर्व का क्षण; सिखों के लोकप्रिय चैनल ने प्रश्नोत्तरी में शामिल किया हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का संदेश

SHARE:

पहले भी कनाडा के अख़बार में प्रकाशित हो चुके हैं उनके विचार

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिख समाज के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि जमशेदपुर के प्रख्यात सिख धर्म प्रचारक, विचारक एवं चिंतक भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी के विचार अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो रहे हैं। सिखों का लोकप्रिय पंजाबी चैनल चड़दीकला टाइम्स टीवी ने अपने विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम “आओ बनिए गुरसिख प्यारा” में उनके विचारों को शामिल कर जमशेदपुर का मान बढ़ाया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत खालसा सृजन दिवस के वास्तविक संदेश और उससे जुड़ी प्रचलित धारणाओं के बीच के अंतर को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। एंकर ने प्रतिभागियों से प्रश्न पूछा: “निम्नलिखित कथन लोकप्रिय धारणा और खालसा सिरजन दिवस के वास्तविक संदेश के बीच विरोधाभास को सबसे अच्छी तरह दर्शाते हैं, जिसे भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने उजागर किया है?” इस प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए और प्रतिभागी को सही उत्तर चुनना था। इस प्रकार, जमशेदपुरी के विचार न केवल चर्चा का विषय बने बल्कि कार्यक्रम का हिस्सा बनकर व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस सम्मानित क्षण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल ने उनके विचारों को संग्रहित कर घर-घर तक पहुँचा रहा है। इससे न केवल सिख इतिहास और गुरुओं की बाणी का प्रचार-प्रसार हो रहा है बल्कि सिख समाज की शिक्षाएँ भी नई पीढ़ी तक पहुँच रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि इससे पूर्व भी कनाडा के एक समाचार पत्र ने उनके विचारों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके विचारों की मान्यता सिख धर्म की शिक्षाओं के व्यापक प्रसार का प्रतीक है।

जमशेदपुर के सिख समाज ने इस उपलब्धि को गर्व का विषय मानते हुए भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी को बधाई दी और इसे शहर के लिए एक प्रेरणादायक क्षण बताया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें