Jmm Politics : तो क्या JMM से अब युवा चेहरे भी हैं लाईन में, विधायकों के बच्चों को मिलने वाला है मौका, JMM की रणनीति में युवाओं पर फोकस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड मुक्ति मोर्चा की चुनावी रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं और अब तो पार्टी युवा चेहरों‌ पर भी मुहर लगाने वाली है. विशेषकर संताल परगना की दो सीटों पर तो साफ दिखाई दे रहा है. जहां नलिन सोरेन के सांसद बनने के बाद उनके बेटे आलोक सोरेन को शिकारीपाड़ा सीट से प्रत्याशी बनाने की चर्चा तेज हो गई है, तो वहीं दूसरी ओर महेशपुर विधानसभा से विधायक स्टीफन मरांडी की पुत्री उपासना मरांडी को भी आगामी विधानसभा चुनाव में उतारे जाने की चर्चा है.

ये भी पढ़ें : Big News : ओखला के आप विधायक के आवास पर ईडी रेड

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आज सोशल मीडिया पर एक तस्वीर से भी इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि स्टीफन मरांडी की पुत्री उपासना मरांडी ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी कल्पना सोरेन और जोबा मांझी के आशीर्वाद से ही कर दी है. वायरल हो रही इस तस्वीर में सांसद जोबा मांझी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी खड़े नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Kapali Murder : पति ने पत्नी को रेता और खुद भी कर लिया सुसाइड, छह माह पहले ही हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें