WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamsedpur/Potka : सड़क निर्माण को लेकर भूमि विवाद, ग्रामीणों में उग्र आक्रोश

SHARE:

  • चार पीढ़ियों से उपयोग में आने वाले रास्ते पर दीवार निर्माण से भड़के ग्रामीण
  • प्रशासनिक हस्तक्षेप के बावजूद मामला टला नहीं
  • प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी, विवादित इलाके में मापी का काम जल्द होगा पूरा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

नेहरू टोला से खपरसाई क्षेत्र में शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. जैसे ही सड़क कविता सरदार के घर के पास पहुंची, तो कविता ने दावा किया कि खाता नंबर 160, प्लॉट 62 में 47 डिसमिल जमीन उनकी है. सरकारी अमीन द्वारा मापी में यह जमीन बीच सड़क तक आई है. कविता सरदार ने इस जमीन पर दीवार निर्माण शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने कहा कि चार पीढ़ी से यह सड़क उपयोग में है और कभी कोई दावा नहीं किया गया. ग्रामीणों का कहना था कि इस रास्ते से कई गांवों के लोग गुजरते हैं और इसे रोकना उचित नहीं है. स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन को लिखित शिकायत कर दी और दीवार हटाने की मांग की. इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू और सीओ निकिता बाला भी मौके पर मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सड़क विवाद से प्रभावित इलाके में बढ़ी पुलिस सुरक्षा, प्रशासन ने जताया नियंत्रण

ग्रामीणों की आपत्ति पर कविता सरदार ने कहा कि यह उनका निजी जमीन है और उन्होंने वहां सड़क नहीं होने की बात कही. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी जमीन पर दीवार बनाना शुरू किया था, लेकिन ग्रामीणों ने इसे तोड़ दिया. कविता सरदार ने पोटका थाना में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. वहीं, ग्रामीणों के नेता जयपाल सिंह भूमिज ने कहा कि यह आदिवासी जमीन है और इसे लूटा नहीं जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि वे इस मामले में किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे. विवाद के कारण सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद है. सुरक्षा के लिए पोटका पुलिस को तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल साकची से मानगो तक निःशुल्क बस सेवा की मांग, विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

आदिवासी भूमि संरक्षण के लिए ग्रामीण सशक्त, भूमि विवाद बढ़ा तनाव

अंचल अधिकारी निकिता बाला ने बताया कि मामला एलआरडीसी (लैंड रिवॉर्ड एंड डेवेलपमेंट कमेटी) में लंबित है. सरकारी अमीन द्वारा मापी का कार्य किया जाएगा. तब तक रैयतदार कविता सरदार को नोटिस दिया गया है कि वह सड़क पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें. इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर अंचल अधिकारी ने कविता सरदार एवं कंपनी प्रबंधन दोनों को दूसरी नोटिस जारी की है. उन्होंने कहा कि सभी पक्षों से वार्ता जारी है ताकि विवाद का समाधान निकाला जा सके और सड़क निर्माण कार्य में बाधा न आए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर