Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Ghatsila : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में मनाया गया महापर्व छठ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में प्रार्थना सभा के दौरान सूर्योपासना का महापर्व छठ मनाया गया। कक्षा आठवीं के अयांतिक मंडल और मानवी प्रधान ने छठ पर सुविचार प्रस्तुत किये, कक्षा आठवीं की सौम्या सुमन ने अपने भाषण में छठ के महत्व तथा प्रसिद्ध मान्यताओं के बारे में बताया। छठ की महिमा दर्शाते लोकनृत्य व लोकगीत ने समां बाँधा।

विद्यालय सह सचिव एस के देवड़ा ने छात्रों को बचपन तथा बाल्यावस्था के महत्व को बताया। कक्षा छठवीं ‘स’की छात्रा सृष्टि कुमारी को ” बाल्यावस्था” विषय पर अपने अनुभवों के द्वारा एक सुंदर लेख लिखने के लिए माता -पिता की उपस्थिति में विद्यालय सह सचिव एस के देवड़ा जी द्वारा ग्यारह सौ रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण व छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा मजूमदार, नीलिमा सरकार, मीना सिंह, स्वाति साव, सोमनाथ दे व एस एन मुखर्जी ने विशेष भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन सह शैक्षिक प्रभारी सास्वती राय पटनायक द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा नौवीं की छात्रा अनुष्का अग्रवाल तथा कक्षा आठवीं की छात्रा श्रुति अग्रवाल द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के द्वारा प्रार्थना सभा संपन्न हुई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर