Jamshedpur : टेल्को में हत्या और परसुडीह में फायरिंग के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को सुनील सिंह हत्याकांड और परसुडीह में अजीत सिंह पर फायरिंग मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकास सिंह सरदार ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस के लगातार दबाव और सख्ती के चलते विकास को सरेंडर करने पर मजबूर होना पड़ा।

बता दें कि विकास सिंह सरदार के खिलाफ पहले से ही 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में जबरदस्त दबाव बनाते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके पहले, इस मामले के दूसरे आरोपी बिट्टू कामत ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने बिट्टू कामत को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दो मामलों में आरोपी विकास सिंह सरदार

विकास सिंह सरदार पर टेल्को इलाके में सुनील सिंह की हत्या और परसुडीह में अजीत सिंह पर फायरिंग का गंभीर आरोप है। इन दोनों मामलों ने जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे। सुनील सिंह की हत्या और अजीत सिंह पर फायरिंग की घटनाओं ने क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना दिया था।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर