Potka : डालसा सचिव ने लिया संज्ञान, दिव्यांग को अधूरे आवास निर्माण की दूसरी किस्त मिलने की जगी आस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कुछ दिन पूर्व अखबार में प्रकाशित समाचार के माध्यम से ये सूचना प्राप्त हुआ था कि एक दिव्यांग बहुला सरदार पिता बीरबल सरदार गांव जुड़ी का आवास एक साल से पैसे के अभाव में निर्माणाधीन है. पहली किस्त के पैसे से वो लिंटर तक का कार्य करा चुकी है. अब एक साल होने को है उसके बाबजूद भी दूसरी किस्त नहीं दी गई है. जिसके कारण दिव्यांग अभी भी पूर्व की भांति शौचालय में रहने को विवश है. इसका पता चलते ही पोटका लीगल एड क्लिनिक के द्वारा डालसा सचिव राजेंद्र प्रसाद को दिव्यांग के वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया एवं त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा स्वर्णरेखा नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, मां ने युवती पर लगाया है हत्या का आरोप

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डालसा सचिव ने बीडीओ के नाम एक पत्र भेजा गया जिसमें पीड़िता को आवास बनाने के लिए दूसरी किस्त की भुगतान कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है. कार्यालय में बीडीओ के अनुपस्थिति की वजह से कार्यालय के बड़ा बाबू को पत्र सौंपा गया और जल्द से जल्द आवास की दूसरी किस्त दिव्यांग को भुगतान करवाने का आग्रह किया. मौके पर पीएलवी सह (अधिकार मित्र) चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकु माझी आदि मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर