Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शब-ए-बारात और सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति और साकची थाना की हुई बैठक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची थाना शांति समिति और साकची थाना के पदाधिकारियों के बीच आगामी सरस्वती पूजा और शब-ए-बारात के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर एक अहम बैठक की गयी. शनिवार को बुलाई गयी बैठक की अध्यक्षता साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने की.

शांति समिति के सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. मुख्य रूप से कहा गया कि सभी पूजा समितियों के पूजा के अगले दिन ही प्रतिमाओं का विसर्जन करना सुनिश्चित करना होगा अन्यथा उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी से दूसरे दिन विसर्जन करने की अनुमति प्राप्त करनी होगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

डीजे पर बिल्कुल प्रतिबंध रहेगा तथा डीजे के साथ कोई प्रतिमा विसर्जन नहीं होगा एवं इस बात को भी अनिवार्य किया गया है कि विसर्जन जुलूस अंधेरा होने से पहले प्रतिमा का विसर्जन कर दे. यह जानकारी थाना प्रभारी आनंद मिश्रा द्वारा सभी सदस्यों को दी गई.

उपरांत शब-ए-बारात के मद्देनजर साकची जामा मस्जिद, रहमान मस्जिद एवं आम बागान मस्जिद तथा साकची कब्रिस्तान के आस पास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मुहैया कराया जाएगा तथा पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की जाएगी. रैश ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस बैठक में कुछ सोसायटीयों के मेंबर भी शामिल हुए, जिन्हें थाना प्रभारी ने बताया कि सोसाइटी में अपने यहां चुस्त दुरुस्त गार्ड को रखें जो की पूरी मुस्तैदी से सोसाइटी की निगरानी कर सके ऐसा न हो कि रात में गार्ड सोए रहे और कोई अप्रिय घटना घट जाए. इसके लिए सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है. बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के अलावा अन्य पदाधिकारी तथा जुस्को के तहसीलदार राजीव कुमार शर्मा, यातायात प्रभारी के अलावा शांति समिति की ओर से तेज प्रताप पांडे, सरदार परमजीत सिंह काले, सोनू राजा खान, सरदार हरविंदर सिंह, कृतजीत सिंह रॉकी, सुनील देबुका, संजीव कुमार बर्मन, अंकित जवानपुरिया, मनीष कुमार शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शांतनु बोस, मुन्ना खान आदि शामिल हुए तथा अपने-अपने विचार रखे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर