Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Odisha Governer In Jamshedpur : ओड़िशा में पत्रकारों को मिले बीमा, पेंशन और सुरक्षा कानून-प्रीतम भाटिया, राज्यपाल रघुवर दास को AISMJWA ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पत्रकारों की अग्रणी व राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा उड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है.ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने जमशेदपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल से पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा,पेंशन सहित 7 सूत्री मांगें दी हैं.राज्यपाल द्वारा मामले को उड़िसा के मुख्यमंत्री को अग्रसारित करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन पत्रकारों को दिया है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : कदमा में टाटा स्टील कर्मी पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली, दो गोलियां छू कर निकली, पुलिस हुई रेस

Gambhir Car Associate Motion Ads

राज्यपाल से मुलाकात के बाद श्री भाटिया ने पत्रकारों को बताया कि झारखंड की तरह उड़िसा में भी पत्रकारों के हित में 7 मांगे रखीं गईं हैं.उन्होने बताया कि झारखंड और उड़िसा के बाद बहुत जल्द बंगाल और बिहार में भी ज्ञापन सौंपने का काम शुरू किया जाएगा.
ऐसोसिएशन के नवमनोनित बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव द्वारा उड़िसा में पत्रकारों की सुरक्षा,पेंशन,25 लाख का सपरिवार बीमा,फर्जी मामला दर्ज होने पर की डीएसपी रैंक से जांच, केंद्र सरकार के जर्नलिस्ट वैलफेयर कमिटी में शामिल करवाना सहित अन्य कई मांगों पर राज्यपाल से चर्चा हुई है.श्री मजूमदार ने कहा कि इसी तरह बहुत जल्द बंगाल और बिहार में भी पत्रकारों के हित की बात सरकार तक पहुंचाएंगे.

मौके पर AISMJWA के प्रदेश सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह, कोल्हान प्रभारी अजय महतो, पश्चिम सिंहभूम जिला महासचिव सुजीत साहू, जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह, शहरी महासचिव आशीष गुप्ता, दिनेश कुमार, चंदन डे, सुमन मोदक सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर