Patamda : झारखंड बंद के आह्वान पर पटमदा और बोड़ाम प्रखंड कमिटी ने की सड़क जाम, प्रदर्शन भी, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर पटमदा और बोड़ाम प्रखंड कमिटी के द्वारा एक दिवसीय सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारी सुबह से ही बॉडर पर कमलपुर थाना क्षेत्र के धोबनी राखडीह सीमा और बोड़ाम थाना क्षेत्र के सुसनी बॉडर को घंटो जाम कर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े : Potka : तमिलनाडु के मदुरई में 7 मजदूरों बने बंधक ,मुखिया देवी ने वतन लाने की पहल की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान इस मुख्य मार्ग पर वाहनों का तांता लगा रहा। बंद समर्थकों के प्रदर्शन की सूचना पाकर कमलपुर थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने आंदोलनकारियों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कारियों को समझाया। वहीं सभी को अपने मांगो को सरकार से शांतिपूर्ण ढंग से रखने की बात कही।

थाना प्रभारी के पहुंचने के बाद समझाने बुझाने के बाद आंदोलनकारियों ने बंद को सफल बताते हुए जोरदार नारेबाजी की।विश्वजीत प्रमाणिक झारखंड आंदोलनकारी ने बताया कि आंदोलनकारियों की लगातार मांग चल रही है। आंदोलन जारी है। अपने हक अधिकार को हासिल करने तक ये आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करे। वहीं सभी आंदोलकारी को सम्मान राशि के तौर पर पचास पचास हजार की राशि पेंशन के रूप में प्रदान करे।वहीं कई अन्य मांगे इस ज्ञापन में शामिल की गई हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें