Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीसी के निर्देश से मोटरयान निरीक्षक ने चलाया जांच अभियान, नेशनल हाईवे किनारे अनाधिकृत पार्किंग पर 30 से ज्यादा वाहनों से वसूला गया जुर्माना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

यातायात नियमों का अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन संवेदनशील है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सड़कों पर अनाधिकृत पार्किंग करने वाले भारी वाहनों के विरूद्ध मोटरयान निरीक्षक द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी के बसंत उपाध्याय की हत्या की थी योजना, बीच में आ गया था शुभम

Gambhir Car Associate Motion Ads

मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम के नेतृत्व में डिमना चौक से बालिगुमा और पारडीह के आसपास नेशनल हाईवे में चलाये गए इस जांच अभियान में 50 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई। वहीं हाईवे किनारे अनाधिकृत रूप से पार्किंग किए गए 30 से ज्यादा वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। जांच अभियान के दौरान ट्रक, ट्रेलर, हाईवा आदि बड़े वाहनों के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस प्रदूषण आदि कागजातों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान एक वाहन का टैक्स फेल पाया गया जबकि कई वाहनों का परमिट, इंश्योरेंस के कागजात फेल मिले हैं।

मोटर यान निरीक्षक ने कहा कि अवैध रुप से सड़कों पर खड़े रहने वाले वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होने कहा कि भारी वाहन हों या अन्य सभी वाहन वे निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़े हों ताकि उनकी गलती से किसी प्रकार से जानमाल की क्षति नहीं हो। सभी भारी वाहन संचालकों को निर्देश दिया कि वे हाईवे में काली मंदिर, पारडीह से बालिगुमा तक अवैध पार्किंग बिल्कुल नहीं करें अन्यथा पकड़े जाने पर वाहनों को सीज किया जाएगा तथा जुर्माना भी वसूला जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से निरंतर वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान वाहन संचालकों के द्वारा नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर