PALAMU Police : वांछित नक्सलियों की सूचना देने पर 15 लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पलामू पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत वांछित नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस ने कई कुख्यात और चिन्हित नक्सलियों का पोस्टर जारी किया है, जिन पर 15 लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है। इन नक्सलियों की जानकारी किसी भी व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए जाने पर उसे उपरोक्त इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े : Breaking : कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, पटरी पर रखे पत्थर से टकराया इंजन, 25 डिब्बे बेपटरी, रेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी ये नक्सली दिखाई दें या इनके बारे में कोई भी सूचना प्राप्त हो, तो कृपया तुरंत पलामू पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी दें। पुलिस द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी और उसे सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यह अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम इस मुहिम में आम जनता के सहयोग की अपेक्षा करते हैं। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर दिए गए पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।

इन अधिकारियों को दे सकते हैं सूचना

पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र– 9431706134

पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू, क्षेत्र डालटनगंज– 9608214034

पुलिस अधीक्षक,पलामू– 9431706238

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर -सह- अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) पलामू– 9431706239

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर– 9431706240

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर– 9431706241

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर हुसैनाबाद– 9431706242

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, लेस्लीगज (पांकी)– 9264196949

यह भी पढ़े : Breaking : कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, पटरी पर रखे पत्थर से टकराया इंजन, 25 डिब्बे बेपटरी, रेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें