Breaking News
South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sakchi Gurudwara : मतदाता सूची पर परमजीत सिंह काले ने जताया गहरा असंतोष, सीजीपीसी चुनाव समिति को पत्र लिखा, कहा-वोटर लिस्ट अभी अधूरी, वक़्त लगेगा पूर्ण होने में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद के उम्मीदवार परमजीत सिंह काले ने गुरुद्वारा चुनाव के लिए तैयार की जा रही वोटर लिस्ट को “अधूरी और त्रुटिपूर्ण” बताते हुए सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) चुनाव समिति को लिखित आपत्ति भेजी है. सोमवार को उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा वोटर लिस्ट न केवल अपूर्ण है बल्कि इसमें कई महत्वपूर्ण त्रुटियां भी हैं, जिनके सुधार के लिए समय की आवश्यकता है.

परमजीत सिंह काले ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने लिखित सूचना 6 जून को ही सीजीपीसी चुनाव पदाधिकारियों को दी थी, परंतु रविवार 8 जून को चुनाव समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें फोन पर जानकारी दी गई कि वे कार्यालय आकर अपना चुनाव चिन्ह ले जाएं. इस पर भी परमजीत सिंह काले ने अपनी आपत्ति जताते हुए तर्क दिया कि जब तक मतदाता सूची सम्पूर्ण नहीं हो जाती तथा उम्मीदवारों की आपसी सहमति नहीं हो जाती एवं जब तक चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हो जाता तो कैसे चुनाव चिन्ह आवंटित किया जा सकता है, जबकि संपूर्ण वोटर लिस्ट मुहैया कराना चुनाव संचालन समिति का कार्य है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस विषय पर परमजीत काले ने पत्र में स्पष्ट किया है कि वोटर लिस्ट को बनाने की जिम्मेदारी वर्तमान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की होती है, लेकिन जो लिस्ट सीजीपीसी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है, उसमें नामों की गलत वर्तनी और कुछ बुजुर्ग या नए मतदाताओं की बहिष्कृति जैसी समस्याएँ हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि हर पात्र मतदाता की जानकारी सही ढंग से शामिल की जाए.

परमजीत सिंह काले ने कहा कि वे अपने स्तर से वोटर लिस्ट की गंभीर पुनः-जाँच करना चाहेंगे, जिसे पूरा करने में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर