Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Passion of Jamshedpur Sikh Sangat : “अमृतवेला परिवार” ग्रुप का बढ़ रहा कारवां, गुरु नानक के घर आशीष लेने रविवार तड़के जुट रही संगत, देखें – Video

SHARE:

केवल इच्छुक लोगों की ही करते हैं ग्रुप में इंट्री – इंदरपाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर जैसे शहर में हर धर्म जाति के लोगों की आस्था देखने लायक होती है. कुछ इसी तरह सिख समाज में भी अपने गुरुओं के प्रति आस्था रखने में संगत भी पीछे नहीं है. गुरवाणी कहती है सतगुरु का जो सिख अखाये, सो पलके उठ हर नाम ध्याए…गुरु के इन्हीं उपदेशों को अपनाते हुए जुगसलाई की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल के सदस्यों ने एक “अमृतवेला परिवार” नाम से ग्रुप बनाया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : लोकल ट्रेनों का ठहराव गोविदपुर पैसेंजर हॉल्ट पर करवाने और अन्य विषयों को लेकर डीआरएम से मिले विधायक मंगल कालिंदी

उसका उद्देश्य था कि अमृतवेले उठकर नाम बाणी से जुड़ना है. कहते हैं कि गुरु नानक के घर से कभी कोई खाली नहीं गया. वहां हर मुराद पूरी होती है. अमृतवेला परिवार का गठन करने का उद्देश्य भी यही था कि संगत को गुरु की बनाई वेला में संगत को गुरु के दीदार कराने का.

इस ग्रुप में शामिल महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल के इंदरपाल सिंह, जगजीत सिंह, जसविंदर सिंह गोल्डी, जसदीप सिंह, राज कमल सिंह, हरभजन सिंह, देवेंद्र सिंह, बिट्‌टू सिंह, अमरपाल सिंह ने अप्रैल 2024 को प्रत्येक रविवार को जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा से गुरवाणी के साथ संगत को जोड़ना शुरु किया.

आसा दी वार के पाठ बाद गुरवाणी कीर्तन करने का लक्ष्य रखा और उसे शुरू भी किया. उनके साथ धीरे धीरे संगत जुड़ने लगी. फिर ग्रुप के मेंबरों ने यह तय किया कि प्रत्येक रविवार को अलग-अलग गुरुद्वारा में यह आयोजन करने जायेंगे. इसमें सीतारामडेरा स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा ने भी उनके इस कार्य को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस ग्रुप का प्रचलन इतना होने लगा कि विभिन्न क्षेत्रों से संगत इनसे जुड़ने लगी है.

अब तक यह ग्रुप अपने आठ कार्यक्रम पूरे कर चुका है. आगामी 28 जुलाई को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा और 11 अगस्त को मानगो गुरुद्वारा साहेब में अमृतवेला ग्रुप का कार्यक्रम तय है. ग्रुप के इंदरपाल सिंह ने कहा कि यह आयोजन करने से उनके तन-मन को शांति मिल रही है. संगत भी इस आयोजन से जुड़कर खूब आनंदित हो रही है.

आज ग्रुप में ढाई सौ के लगभग संगत जुड़ गई है, जो बड़े उत्साह के साथ सुबह 4 बजे तय स्थान में पहुंचकर सच्चे पिता परमात्मा के नाम रस में गोते लगाने के लिए तैयार रहती है. इंदरपाल सिंह ने बताया कि करीब 10-15 साल पहले ऐसा आयोजन हर सुबह जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में होता था, लेकिन किसी कारणवंश उसमें विराम लग गया था. ग्रुप के सक्रिय वीरों ने पुन: इसे शुरु किया है. गुरवाणी में दर्ज वॉक के अनुसार अमृतवेला सच नाओ वडियाई विचार… के उपदेशों को जमशेदपुर की सिख संगत चरितार्थ कर रही है. निश्चित ही अकाल पुरख बाबा नानक सबकी मनोकामनाएं पूरी करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस ग्रुप में इच्छुक लोगों को ही जोड़ा जा रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर