Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Patna/Jamshedpur : झारखंड जदयू का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मिला, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा, झारखंड में पार्टी निभाएगी अहम भूमिका

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पटना में झारखंड जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव के संदर्भ में गहन विचार – विमर्श हुआ. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व झारखंड पर विशेष फोकस कर रहा है. झारखंड की हर राजनीतिक हलचल एवं गतिविधियों पर पार्टी नजर गड़ाये हुए है. एनडीए गठबंधन में अपनी बढ़ी ताकत का भी अंदाज़ा पार्टी नेतृत्व को अच्छी तरह से पता है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विधायक सरयू राय के सौजन्य से होने वाली रामर्चा पूजा की तैयारी शुरू, राज्य के बाहर से भी आएंगे श्रद्धालु

Gambhir Car Associate Motion Ads

उम्मीद है इस बार जदयू झारखंड में गठबंधन के तहत कम से कम दर्जन भर सीट पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी.
पार्टी का जनाधार भी पिछले चुनाव की अपेक्षा बहुत बढ़ा है. राज्य में पार्टी को मजबूती देने में प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो की भी बहुत बड़ी भूमिका रही है.

युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने जरमुंडी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
जदयू पिछले दो साल से युवाओं को पार्टी में जोड़ने के लिए युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह के नेतृत्व में युवा जदयू की टीम अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिसका परिणाम है कि आज झारखंड में बहुत बड़ी संख्या में युवा और छात्र जुड़े हैं. अंदरखाने से खबर मिली है कि शीघ्र ही प्रदेश में कुछ बड़े जनाधार वाले नेता जदयू का दामन थामेंगें. इस बार पार्टी किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड़ में नहीं है. कौन- कौन से विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरना है. कहां कितनी ताक़त है और सही प्रत्याशियों का चयन इसपर पिछले कई महीने से गंभीर मंथन चल रहा है।

ये थे शामिल
इस दौरान युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने भी आज की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलकर आगामी चुनाव जरमुंडी विधान से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है.

आज की महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी, सह प्रभारी विजय सिंह, पूर्व प्रदेश प्रभारी सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मधुकर सिंह, श्रवण कुमार, सुधा चौधरी, दीपनाराण सिंह, पिंटू सिंह, संतोष सोनी शामिल थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर