Breaking News
Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा Jamshedpur : दीपावली पर समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को श्री श्याम भक्त मंडल ने किया सम्मानित South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : दामोदर नदी और ऐश पौंड का निरीक्षण कर संरक्षक सरयू राय ने जताई गंभीर चिंता

SHARE:

  • जल संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा को लेकर डीवीसी के निर्माण कार्यों पर उठाए सवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

दामोदर बचाओ आंदोलन के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को चंद्रपुरा में दामोदर नदी की जल स्थिति और डीवीसी के ऐश पौंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐश पौंड के मजबूतीकरण के लिए किए जा रहे सिविल निर्माण कार्यों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की. सरयू राय ने डीवीसी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे संबंधित विभागों से एनओसी लेकर ही यह कार्य करें ताकि नदी और उसके आस-पास के पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे. उन्होंने कहा कि दामोदर नदी की प्राकृतिक जैव विविधता, जलीय प्राणी और तटवर्ती पेड़-पौधों को संरक्षित रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कुलवंत सिंह बंटी ने किया स्वागत

Gambhir Car Associate Motion Ads

सरयू राय ने आगे कहा कि जलाशयों का अतिक्रमण और शहरों में स्वच्छता की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता और चिंतन करने की अपील की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐश पौंड क्षेत्र में पौधारोपण भी किया. मौके पर दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह, डीवीसी के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे. चंद्रपुरा पहुंचने पर डीवीसी अधिकारियों ने सरयू राय को औषधीय पौधे और शाल भेंट कर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें : Sakchi Gurudwara : संगत को गुमराह कर रहे पूर्व ‘सेलेक्टेड’ प्रधान; कहां गए 60 लाख, हिसाब दे मंटू: गोल्डू

डीवीसी ऐश पौंड निरीक्षण के दौरान चंद्रपुरा के विस्थापितों ने विधायक सरयू राय से मुलाकात की और अपनी मूल समस्याएं बताईं. राजाबेडा निवासी प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि विस्थापित लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. उन्होंने कहा कि दामोदर नदी के बेस में हो रहे सिविल निर्माण कार्य से नदी की स्थिति खराब हो रही है और नदी तट पर अतिक्रमण हो रहा है. साथ ही, ग्रामीण क्षेत्र में शव दफनाने के लिए उपयोग हो रही जगह के पेड़-पौधों को काट कर ऐश पौंड का मजबूतीकरण किया जा रहा है, जो गलत है. उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य बंद कर नदी के नक्शे के अनुसार कार्य करने की मांग की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर