Jamshedpur : केबुल कंपनी के पास फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया ईश्तेहार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल कंपनी के पास हवाई फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी टुइलाडुंगरी निवासी वीर सिंह उर्फ वीरू के घर इश्तेहार चिपकाया। गुरुवार को केस के अनुसंधानकर्ता एसआई गौरव कुमार गाजे-बाजे के साथ वीर सिंह के आवास पहुंचे और घर से बाहर इश्तेहार चिपकाया।

यह भी पढ़े : Saraikela Police : 21वें एसपी के रूप में मुकेश लुणायत ने कार्यभार संभाला, बोले – आदित्यपुर से ब्रॉउन शुगर के कारोबार पर लगाम लगाना प्राथमिकता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने वीरू के परिजनों को बताया कि एक माह के अंदर वीरू कोर्ट या थाना में हाजिर नहीं होता तो पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए घर की कुर्की करेगी। बता दे कि 16 अप्रैल को वीरू और उसके अन्य साथियों ने केबुल कंपनी के पास हवाई फायरिंग की थी। इस संबंध गोलमुरी थाना में चार लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें