Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : गृह मंत्री अमित शाह बोले बीजेपी को मौका दीजिये, घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर फेकेंगे, मीरा मुंडा को जिताने का संकल्प

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोटका में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार वोट बैंक के लालच में राज्य को घुसपैठियों का अड्डा बना रही है. प्रदेश की जनता इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाने जा रही है. बीजेपी की सरकार बनाएं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर वापस भेजेंगे. वे शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे.भाजपा प्रत्य़ाशी मीरा मुंडा को विजयी बनाने व झारखंड में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की.

परिवारवाद में लिप्त है हेमंत सोरेन सरकार

Gambhir Car Associate Motion Ads

अमित शाह ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरा. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद परिवारवाद में लिप्त रही है. हेमंत सोरेन सरकार ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है और सिर्फ अपने परिवार का विकास किया. ऐसी सरकार से राज्य के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है.

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है हेमंत सोरेन सरकार

भ्रष्टाचार को लेकर भी केंद्रीय गृहमंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है. यही वजह है कि झारखंड का समुचित विकास नहीं हो सका.

सहारा का पैसा पाई-पाई वापस करेगी सरकार

अमित शाह ने जनसभा में उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार सहारा का पैसा पाई-पाई वापस करेगी. झारखंड में एनडीए की सरकार बनाएं. हो समेत अन्य स्थानीय भाषाओं को पहले राज्य की अधिकृत सूची में शामिल करेंगे. इसके बाद संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा.

छतरपुर की सभा में अमित शाह खूब गरजे. कांग्रेस. झामुमो व राजद को निशाने पर लिया. राहुल गांधी पर खूब बरसे. कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को 10 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है. मुसलमानों को 10 प्रतिशत आरक्षण कहां से मिलेगा. कांग्रेस, आदिवासियों व पिछड़ों के आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को देना चाहती है. राहुल गांधी ऐसा करना चाहते हैं. अमित शाह ने गरजते हुए कहा, राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, भाजपा के रहते कभी मुसलमानों को आरक्षण नहीं मिलेगा. हम आदिवासियों व पिछड़ों का आरक्षण कम कभी नहीं होने देंगे. आप की मंशा कभी पूरी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि मोदी जी जब 1914 में जब केंद्र की सत्ता में आए तो उन्होंने पिछड़ों का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया. पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर उसे संवैधानिक दर्जा दिया. शाह ने कहा कि राहुल गांधी संविधान लेकर चलते हैं. लेकिन पिछले दिनों यह भेद खुल गया कि लाल रंग के किताब के पन्ने खाली रहते हैं. राहुल ने बाबा साहेब अंबेदकर व संविधान का अपमान किया है. संविधान के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं. संविधान बदलने की बात तो राहुल गांधी करते हैं.

हेमंत सोरेन की सरकार में हुए भष्टाचार की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि यहां की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है. यहां पांच साल में कई घोटाले हुए हैं. कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ व मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से 30 करोड़ से अधिक नकद मिले. यह सब लूटा का पैसा था, आपका पैसा था, जिसे इनलोगों ने लूट लिया. इस पैसे से झारखंड का विकास होना था. इसी भ्रष्ट सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाएं, हम भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच कराएंगे. पेपर लीक की भी जांच होगी. दोषियों के खिलाफ हमारी सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी.

भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां भाजपा की सरकार बनने पर सभी वादे पूरे किए जाएंगे. महिलाओं को साल में 25 हजार रुपये मिलेंगे, महिलाओं के नाम एक रुपये में संपत्ति का निबंधन होगा, 500 सौ में गैस सिलेंडर देंगे, साल में दो मुफ्त सिलेंडर भी मिलेगा. युवाओं को दो हजार हर माह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. 2 लाख 87 हजार सरकारी पदों परम बहाली होगी. पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे. अमित शाह ने लोगों से कई वादे किए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर