WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : कदमा में Rpf का छापा, लाइसेंस की आड़ में पर्सनल आईडी से बनाता था ई-टिकट, गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में पीसी आरपीएफ पोस्ट टाटा की देखरेख में आरपीएफ पोस्ट टाटा और सीआईबी टाटा के अधिकारी और कर्मचारियों ने “जेएनबी एंटरप्राइजेज 113 शास्त्री नगर, ब्लॉक नंबर 01 कदमा, जमशेदपुर” पर सोमवार को छापेमारी की. पोस्ट इंचार्ज राकेश मोहन को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां ई-टिकट की कालाबाजारी होती है. इससे रेलवे के ग्राहक जहां ठगे जाते हैं. वहीं, रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है.

इस छापामारी में कदमा से एजेंट बिजय सिंह को दबोचा गया. उसके पास से आईडी WPAYPNT09210) में बनाई गई नई और पुरानी ई टिकटें जब्त की गई. उपरोक्त टिकट उसकी व्यक्तिगत उपयोगकर्ता आईडी “rananewly” और “yash0375” द्वारा बनाए गए थे. उसने आगे खुलासा किया कि उसके पास रेलवे अधिकृत एजेंट आईडी “WPAYPNT09210” है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

पुराने दलाल भी कर रहें यही काम

बताया जाता है कि रेलवे लाइसेंस का कोटा पूरा होने के बाद ये लाइसेंसधारी अपनी पर्सनल आईडी का उपयोग कर टिकट अधिक मूल्य पर बेचते हैं. सूत्रों के अनुसार ऐसे कई पुराने टिकट दलाल हैं, जिन्होंने खुद को काउंटर से दूर करते हुए यह खेल घर बैठकर और साइबर से चला रहे हैं. परोक्ष या अप्रोक्ष रूप से उनकी कर्मचारियों से मिलीभगत भी होती है. उनके मोबाइल को ट्रेस कर यह बड़ा खुलासा किया जा सकता है. वह पुराने चेहरे कभी कभी काउंटर में भी पहुंचते हैं. उनकी सीसी बँधी हुई होती है.

छापामारी टीम में ये थे शामिल

छापामारी दल में टाटा पोस्ट से एसआई राजबीर कुमार, एएसआई एसके पांडे, टास्क टीम के एएसआई डीके सिंह, सीआईबी से दारोगा रामबाबू सिंह, एएसआई नागेंद्र कुमार आदि शामिल थे.

ये किया गया बरामद

एक लाइव ई-जनरल टिकट (मूल्य लगभग रु. 1091.80/-)

23 पुराने ई-जनरल टिकट (मूल्य लगभग रु. 53437.95/-)

12 पुराने ई-तत्काल टिकट (मूल्य लगभग रु. 14300.20/-)

7 पुराने ई-प्रीमियम तत्काल टिकट (मूल्य लगभग रु. 17598/-)

एक Xiaomi हाइपर ओएस मोबाइल

एक बीटल कंपनी का मॉनिटर

एक जेब्रोनिक्स कंपनी का सी.पी.यू

एक प्रो डॉट कंपनी कीबोर्ड

क्वांट्रोन कंपनी का एक माउस

एक डिस्प्ले केबल

एक बिजली आपूर्ति केबल

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर