Jamshedpur : रंभा शैक्षणिक संस्थान परिसर में रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रंभा शैक्षणिक संस्थान परिसर में आज रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में सभी लोगों के सुख और समृद्धि की कामना की गई। पूजा का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधन समिति की ओर से किया गया था। चेयरमैन राम बचन, सचिव गौरव बचन, अध्यक्षा रंभा देवी इस अनुष्ठान में शामिल हुए। रूद्राभिषेक अनुष्ठान में बी एड, डी एल एड, स्नातक, नर्सिंग, ए एन एम , जी एन एम और आई टी आई के सभी फैकल्टी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :Jamshedpur : जुगसलाई में कचड़ा प्रबंधन का कार्य हुआ ठप, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस पूजा में महाविद्यालय के शुभचिंतक और मित्रगण भी शामिल रहे। प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर के साथ-साथ सभी व्याख्याता गण और विद्यार्थी गण ने इस पूजा अनुष्ठान में सक्रिय और सहयोगी भूमिका निभाई। चेयरमैन रामबचन ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नैतिकता और मूल्य परक शिक्षा देने के लिए समय-समय पर पूजा अनुष्ठान इत्यादि का आयोजन किया जाता है। पूजा के पश्चात सभी लोगों के बीच प्रसाद और खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। इस अनुष्ठान में भारतीय आजाद सेना पूर्वी सिंहभूम के सभी सदस्य और लायंस क्लब के भी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें