WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sakchi Gurudwara Election : प्रधान पद का चुनाव 8 जून को, मंगलवार से मिलेगा प्रपत्र 28 और 29 मई को होगा नामांकन पत्र दाखिल

SHARE:

गुरुद्वारा परिसर सीमा हद तक बैनर पोस्टर लगाने पर रहेगा प्रतिबंध: सतिंदर रोमी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव को लेकर बढ़ी गहमागहमी के बीच सोमवार को संयोजक सतिंदर सिंह रोमी और सह-संयोजक श्याम सिंह ने चुनावी गतिविधियों को गति देते हुए औपचारिक घोषणा की है कि आगामी 8 जून रविवार को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है, इसी दिन 1839 वोटर अपना प्रधान चुनेंगे. साथ ही 27 मई, मंगलवार से इच्छुक प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र दिए जायेंगे.

चुनाव संयोजकों ने सोमवार शाम साकची गुरुद्वारा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक कर चुनाव की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की और सभी प्रमुख बिंदुओं को अंतिम रूप दिया. बैठक के उपरांत जारी सूचना में संयोजक सतिंदर सिंह रोमी और सह-संयोजक श्याम सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर संयोजक मंडल पूरी तरह गंभीर, सजग और तैयार है. सतिंदर सिंह रोमी के अनुसार 27 मई, बुधवार से नामांकन प्रपत्र दिया जायेगा जिसे प्रत्याशी साकची गुरुद्वारा कार्यालय से प्राप्त कर सकते है. पूरी जानकारी के साथ यथोचित भरा हुआ प्रपत्र 28 और 29 मई, गुरुवार को शाम पांच से छ: बजे तक जमा करना होगा.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नाम वापसी की तारीख निर्धारित की गयी है माह के अंतिम दिन 31 मई, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे प्रत्याशी अपना नाम चुनाव से वापस ले सकता है. 1 जून, रविवार वाले दिन स्क्रूटनी (जांच) की जाएगी और योग्य पाए जाने पर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा. 2 जून को मतदाता सूची पर आपसी सहमति की कार्यवाही की जाएगी और आठ जून को साकची गुरुद्वारा का बहुप्रतीक्षिति चुनाव सम्पादित करवाया जाएगा. सतिंदर सिंह रोमी ने विशेष तौर पर कहा है कि इस चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को गुरुद्वारा परिसर हद तक किसी भी प्रकार के बैनर और पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं होगी.

संयोजक सतिंदर सिंह रोमी और श्याम सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी प्रक्रियाएं संपन्न हो जाने के उपरांत संयोजक मंडल जिला प्रशासन के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा. चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही साकची गुरुद्वारा परिक्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है और सभी संभावित प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं.

नियमों को बात की जाए तो सूचना में यह भी कहा गया है कि प्रत्याशी को अमृतधारी होना अनिवार्य है साथ ही उसने कम से कम दो वर्ष पूर्व अमृत छका हो और उसे गुरमुखी पढ़नी और लिखनी आनी चाहिए. उम्मीदवार की उम्र नामांकन करते समय 45 वर्ष होनी चाहिए तथा उसका नाम वोटर सूची में दर्ज होना अनिवार्य है. उम्मीदवार को अपने साथ लोगों प्रस्तावक के रूप में साथ लाना होगा और प्रस्तावकों का नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हुआ होना चाहिए. गुरु ग्रंथ साहिब जी को हाजिर नाजिर मानते हुए प्रत्येक उम्मीदवार को जमानत के रूप में 51000 रुपये की राशि जमा करने पड़ेगी जो वापस नहीं होगी. यह राशि नामांकन पत्र लेने वक़्त ही गुरुद्वारा साहिब में रशीद कटा जमा करनी होगी. उम्मीदवार को एक समर्थन पत्र देना होगा जिसमे लिखा होगा कि कार्यकाल के तीन वर्ष पूरा होने के एक माह पूर्व आम सभा बुलाकर अपनी कमिटी भंग कर उसी आम सभा में एक संयोजक चुना जाएगा जो अगले कार्यकाल के लिए प्रधान का चुनाव करवाने के लिए उत्तरदायी होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर