Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela Sai Mahotsav : सिनी साईं मंदिर में हुआ विराट साईं महोत्सव, दो घंटे की पदयात्रा और तीन घंटे तक आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र, सपरिवार पहुंचे एसपी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सरायकेला-खरसावां:1976 में बने सरायकेला-खरसावां जिले के सिनी में अति प्राचीन साईं मंदिर में आज विराट साईं महोत्सव का आयोजन किया गया.महोत्सव की शुरुआत सुबह 4.00 बजे बाबा के श्रंगार और महिलाओं द्वारा नगर कीर्तन के साथ हुआ.

सुबह 7.00 बजे मंदिर में बाबा का पूजन और मंदिर के सजावट के साथ महिलाओं ने बाबा की आरती भी की.दोपहर 12.30 बजे बाबा का भंडारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से साईं मानवसेवा ट्रस्ट के संरक्षक पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया और चांडिल सर्कल इंस्पेक्टर राजेंद्र महतो सहित लगभग 500 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

3.00 बजे बाबा की आकर्षक पालकी शोभायात्रा ढोल-नगाडो़ं,पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ निकाली गई जो स्टेशन रोड,काली मंदिर रोड और सीनी ओपी से होते हुए पुनः मंदिर में आकर समाप्त हुई.दो घंटे की पदयात्रा में भक्तों ने साईं राम के जयकारे,पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से पूरे सिनी क्षेत्र को साईंमय बना दिया.

संध्या 7.00 बजे बाबा की आरती में जमशेदपुर हेडक्वार्टर डीएसपी बीरेंद्र राम भी पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया.तो वहीं 7.30 बजे सरायकेला एसपी डॉ बिमल कुमार सपरिवार पहुंचे और बाबा के कीर्तन में शामिल हुए.डॉ बिमल कुमार का मंदिर कमिटी के सदस्यों ने जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया.

इस दौरान डॉ बिमल के साथ उनकी पत्नी,बच्चे,सीनी ओपी प्रभारी बिरजा कुमार और अन्य थाना प्रभारी भी मौजूद रहे.
महोत्सव को सफल बनाने में एम पप्पैया, रवि राव, प्रिया कुमारी, सीता हेंब्रम, एम गोविंदा, एन. सीमाचलम, पिंकी महतो, एम.कृष्णा, उषा रानी सरदार, अमिताभ सोनाई, एबी बलराम स्वामी, श्रवण सोनकर, रवि जायसवाल, प्रभाकर पंडा, शंभू महतो, एम.कांचना, अरूणा कुमारी, अभिषेक जायसवाल, रिंकी कुमारी सहित अन्य कई सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर