Saraikela : एसपी की तत्परता से बची एक जान, आत्महत्या करने वाले व्यक्ति को खोज निकाला, अस्पताल पहुंचाया, चैम्बर ने किया धन्यवाद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, भा.पु.से., आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन सिंह सहित उनकी पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है जिनकी तत्परता से सुसाईड का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की जान बच गई। ज्ञात हो कि कदमा निवासी एक व्यक्ति ने सुसाईड नोट लिखकर अपने एक परिचित को व्हाट्सएप किया। व्हाट्सएप देखने के बाद उस परिचित ने उनको तुरंत फोन लगाया लेकिन दूसरे तरफ से फोन नहीं उठाया गया तब परिचित ने उनके परिवार के लोगों को फोन पर इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने भी सुसाईड का प्रयास करने वाले व्यक्ति को फोन किया लेकिन उधर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : इनर व्हील क्लब के सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने मचाई धूम, रीता और निमिषा बनी सावन क्वीन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिचित व्यक्ति ने तुरंत चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका को फोन कर मदद मांगी। चैम्बर अध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को समझते हुये तुरंत जमशेदपुर पुलिस को सूचना दी। जमशेदपुर पुलिस ने मोबाईल लोकेशन ट्रैक किया और उनके आदित्यपुर में होने की बात बताई। तत्पश्चात् तुरंत चैम्बर अध्यक्ष ने सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, भा.पु.से. को घटना से अवगत कराया और तुरंत कार्रवाई की अपील की। सरायकेला पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर थाना प्रभारी और पुलिस की टीम बनाई जिन्होंने मोबाईल लोकेशन के आधार पर उस व्यक्ति की खोज खबर शुरू की। कुछ ही देर में पता चला कि वह व्यक्ति अपने आदित्यपुर स्थित अपने एक फ्लैट में है, यह फ्लैट बंद रहता है।

परिवार वाले भी खोजते हुये इस फ्लैट में पहुंचे लेकिन फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा नहीं खोले जाने से पुलिस वालों ने दरवाजा को तोड़ा तो पाया कि वह व्यक्ति जमीन पर बेसुध पड़ा है। पुलिस और परिवार वालों ने उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि उस व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ पी/खा लिया है अगर समय पर उस व्यक्ति को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

सिंहभूम चैम्बर ने सरायकेला पुलिस की इस गंभीर घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये एक आदमी की जान बचाने पर सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, भा.पु.से., आदित्यपुर थाना प्रभारी नितीन सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों का आभार जताते हुये धन्यवाद दिया है साथ ही जमशेदपुर पुलिस को भी धन्यवाद दिया है जिन्होंने तुरंत लोकेशन ट्रैक किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें