Breaking News
Jamshedpur Event : 23 अगस्त को जमशेदपुर में होगा ‘झारखंड गौरव सम्मान’, सैल्यूट तिरंगा करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित SE Railway : टिंग टोंग… रेल यात्रियों के लिए दो जरूरी खबरें, पढ़ें एक क्लिक में Jamshedpur : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए टीम गठित, 22-23 अगस्त को विशेष शिविर AIAPGET-2026 : परीक्षा को लेकर मानगो में निषेधाज्ञा, परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में कई गतिविधियों पर रोक Jamshedpur : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा की सराहनीय पहल, ओल्ड एज होम में लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप Jamshedpur : जुगसलाई में बदहाल मूलभूत सुविधाओं पर पार्षदों का फूटा गुस्सा, एक सप्ताह में सुधार नहीं तो धरना-अनशन की चेतावनी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

SE Railway : टिंग टोंग… रेल यात्रियों के लिए दो जरूरी खबरें, पढ़ें एक क्लिक में

SHARE:

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए स्पेशल ट्रेन का तोहफा, वहीं टाटानगर स्टेशन और रेल यात्रा से जुड़ा दूसरा अहम अपडेट भी जानिए—घर से निकलने से पहले इसे भी जरूर पढ़ें

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों के लिए दो नोटिफिकेशन जारी किये हैं। इनमें एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा का है, तो दूसरा रेल विस्तार को लेकर ट्रेनों के बदले रूट से जाने की महत्वपूर्ण जानकारी है। दोनों खबरें नीचे विस्तार से पढ़ें….

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दक्षिण यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 25 अगस्त को संबलपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने संबलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 08313 संबलपुर-आनंद विहार टर्मिनल TOD स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन 25 अगस्त 2026, मंगलवार को किया जाएगा।

ट्रेन संबलपुर से शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह रेंगाली, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, कोडरमा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन चक्रधरपुर स्टेशन पर रात 8:02 बजे पहुंचेगी और 8:10 बजे रवाना होगी। इसके अलावा राउरकेला में रात 7:35 से 7:40 बजे, मुरी में रात 12:20 से 12:22 बजे तथा बोकारो स्टील सिटी में रात 1:50 से 2:00 बजे तक ठहराव निर्धारित है।

ट्रेन अगले दिन 26 अगस्त को शाम 7:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और अन्य आवश्यक जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।

Puri Station : 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, पुरी के बजाय खुर्दा रोड से चलेंगी कुछ ट्रेनें

पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 और 6 के उन्नयन कार्य का असर ट्रेन परिचालन पर पड़ेगा। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल ने 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इस दौरान कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन यानी पुरी के बजाय खुर्दा रोड तक परिचालन होगा, जबकि वापसी में कुछ ट्रेनें पुरी के बजाय खुर्दा रोड से ही रवाना होंगी।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 18125 राउरकेला-पुरी और 68441 जेरसुगुड़ा-पुरी ट्रेनों का 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक खुर्दा रोड में शॉर्ट टर्मिनेशन होगा। इनकी वापसी वाली ट्रेनें क्रमशः 18126 पुरी-राउरकेला और 68442 पुरी-जेरसुगुड़ा खुर्दा रोड से ही रवाना होंगी।

इसी तरह 18039 शालीमार-पुरी का प्रत्येक सोमवार को तथा 18017 विषाखापत्तनम-पुरी का निर्धारित शुक्रवार और रविवार को खुर्दा रोड में शॉर्ट टर्मिनेशन किया जाएगा। इनकी वापसी वाली 18040 पुरी-शालीमार और 18018 पुरी-विषाखापत्तनम ट्रेनें खुर्दा रोड से रवाना होंगी।

इसके अलावा 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो, 15644 कामाख्या-पुरी और 15640 कामाख्या-पुरी ट्रेनों का निर्धारित तिथियों पर MLT में शॉर्ट टर्मिनेशन होगा। इनकी वापसी वाली 22202 पुरी-सियालदह, 15643 पुरी-कामाख्या और 15639 पुरी-कामाख्या ट्रेनों का परिचालन भी MLT से शुरू किया जाएगा।

यात्रियों को क्या करना होगा?

पुरी जाने या पुरी से यात्रा करने वाले यात्रियों को इन तिथियों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। टिकट बुक कराने या स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन स्टेशन तथा निर्धारित समय की जानकारी जरूर जांच लें। प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण सामान्य रूप से पुरी तक जाने वाली कुछ ट्रेनों का सफर बीच में ही समाप्त होगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी की पुष्टि कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर