Breaking News
Jamshedpur : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए टीम गठित, 22-23 अगस्त को विशेष शिविर AIAPGET-2026 : परीक्षा को लेकर मानगो में निषेधाज्ञा, परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में कई गतिविधियों पर रोक Jamshedpur : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा की सराहनीय पहल, ओल्ड एज होम में लगाया निःशुल्क हेल्थ कैंप Jamshedpur : जुगसलाई में बदहाल मूलभूत सुविधाओं पर पार्षदों का फूटा गुस्सा, एक सप्ताह में सुधार नहीं तो धरना-अनशन की चेतावनी Jamshedput Congress : MMDR विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का तीखा हमला, कहा – झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्यों के अधिकार में दखल बर्दाश्त नहीं Jamshedpur : उलीडीह में घर में घुसकर मारपीट और धमकी का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए टीम गठित, 22-23 अगस्त को विशेष शिविर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत प्राप्त दावा एवं आपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जिला प्रशासन ने टीम गठित की है। वहीं, मतदाताओं की सुविधा के लिए 22 एवं 23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारियों को दस्तावेजों के व्यवस्थित एवं सावधानीपूर्वक सत्यापन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यालय स्तर पर गठित टीमों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी साझा की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को समयबद्ध तरीके से सत्यापन कार्य पूरा करने तथा मतदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रत्येक दावा एवं आपत्ति की जांच पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जाए।

निर्देश दिया गया कि मतदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम केवल दस्तावेजी प्रक्रिया की कमी के कारण प्रभावित न हो। साथ ही, जांच के दौरान आवश्यक अभिलेखों का समुचित संधारण करने तथा किसी प्रकार की शंका या कठिनाई होने पर संबंधित वरीय पदाधिकारी से मार्गदर्शन लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि दावा एवं आपत्ति से संबंधित प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सहभागी बनाने में सहयोग करें। बैठक में पुलिस, अभियांत्रिकी, शिक्षा, नगर निकाय, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर