Sindri : डॉ एसपीएम इंटर कालेज में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शानदार समापन

SHARE:

  • पुरस्कार वितरण के साथ खेलकूद महोत्सव का हुआ समापन, विद्यार्थियों में जोश का माहौल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

डॉ एसपीएम इंटर कालेज सिंदरी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कालेज के शासी निकाय के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि जैक सदस्य एवं एसएसएनएमएम इंटर कालेज सिजुआ के प्राचार्य डॉ एके महतो मौजूद थे. अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन करते हुए खेलकूद महोत्सव की सफलता की सराहना की. उन्होंने कालेज के छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉ जेके बनर्जी ने की और संचालन का कार्य प्रो सहाना राय ने किया.

इसे भी पढ़ें Sail : टासरा परियोजना के निरीक्षण पर केंद्रीय इस्पात मंत्री की सराहना

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी परीक्षा नियंत्रक प्रो पिंकी सिंह, प्रो संजय कुमार और प्रो उमेश कुमार मिश्रा ने संभाली. खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रो एसके पाल, प्रो अजय कुमार, प्रो उज्ज्वल कुमार और सुकुमार चक्रवर्ती की देखरेख में हुआ. इस अवसर पर कालेज के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो उमानाथ लाल दास, प्रो रमा, प्रो प्रियंका, प्रो हर्ष, प्रो गीता, प्रो राहुल, मदन मोहन पाठक, शिवपूजन सिंह, मलय मंडल, अनिल बाउरी, रुपा, पुनम, सावित्री, गोपाल, बेबी, सत्यनारायण और जगदीश शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर