WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नगर के 91 साहित्यकारों को सुभद्रा कुमारी चौहान साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन’ द्वारा ‘ तुलसी जयंती समारोह ‘ के अन्तर्गत संस्थान के मानस मण्डपम (ऊपरी तल) में काव्य कलश सह साहित्यकार सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिनमें साहित्य समिति के सदस्यों सहित नगर के कुल 91 साहित्यकारों को साहित्य के प्रति सेवा, समर्पण एवं संस्थान के कार्यक्रमों में उपस्थिति के लिए “सुभद्रा कुमारी चौहान साहित्यकार सम्मान” प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अजय कुमार सिंह (डिप्टी कमिश्नर, इन्कम टैक्स) उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भजन संध्या में 29 जुलाई को शहनाज अख्तर और लिटिल आर्यन बाबू बहायेंगे भक्ति की बयार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की। जबकि मंच पर न्यासी मुरलीधर केडिया, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी, कोषाध्यक्ष बिमल जालान, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता एवं साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅ० रागिनी भूषण मंचासीन रहे। कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवल एवं माँ सरस्वती के तस्वीर पर पुष्पार्पण के बाद डाॅ० रागिनी भूषण के सुमधुर सरस्वती वंदना हुई।

इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विमल जालान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने किया।
मौके पर 20 रचनाकारों ने अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया, जिनमें सर्वश्री / श्रीमती माधवी उपाध्याय, अजय प्रजापति, सविता सिंह मीरा, हरिहर राय चौहान, विनय कुमार श्रीवास्तव ‘फूलन’, प्रसन्न वदन मेहता, डाॅ०त्रिपुरा झा, मनीष सिंह वंदन, जितेश तिवारी, शेषनाथ शरद तथा रीना सिन्हा सलोनी प्रमुख रहे। तत्पश्चात् उपस्थित साहित्यकारों को मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार सिंह द्वारा ” सुभद्रा कुमारी चौहान साहित्यकार सम्मान ” जिसके अन्तर्गत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कारगिल युद्ध के वर्षगांठ पर बलिदानियों के प्रति दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर