Giridih : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

  • लोकतंत्र की मजबूती में हर नागरिक की जिम्मेदारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गिरिडीह के सदर अनुमंडल कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत या विस्पुते ने सभी अनुमंडल कर्मियों को मतदान के महत्व पर शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान एक महत्वपूर्ण दायित्व है और प्रत्येक नागरिक का इस प्रक्रिया में सक्रिय भाग लेना आवश्यक है. श्रीकांत या विस्पुते ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को याद दिलाया कि 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस है, जिसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है, ताकि देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सही प्रयोग हो सके.

इसे भी पढ़ें : Dharmik Ayojan : अमर शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिहाड़े पर साकची गुरुद्वारा में तड़के सजेगा कीर्तन दीवान, जानें कब

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने सभी से यह शपथ लेने को कहा: “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.” यह कार्यक्रम न केवल नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करता है, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए उनकी जिम्मेदारी को भी स्पष्ट करता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर