Giridih : कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

SHARE:

  • सामाजिक न्याय के योद्धा की महानता को सलाम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर चौक पर झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस श्रद्धांजलि सभा में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो संयोजक प्रमुख संजय सिंह, और अन्य समाजसेवी नेता भी शामिल थे. मंत्री सुदिव्य कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को गरीबों और शोषितों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगी.

इसे भी पढ़ें :  Giridih : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कर्पूरी ठाकुर को पिछड़ों की आवाज बताया, वहीं झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने उनकी ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन की चर्चा की. कर्पूरी ठाकुर ने अपनी पूरी जिंदगी समाज के कमजोर वर्गों की सेवा में बिताई और एक भी चुनाव हारने के बावजूद अपना घर नहीं बनाया. कार्यक्रम के दौरान नाई समाज के उत्थान के लिए झारखंड में केश कला बोर्ड के गठन की मांग भी की गई. इसके अलावा, वृद्धा आश्रम में भोजन पैकेट का वितरण भी किया गया. इस आयोजन में सैकड़ों लोग उपस्थित थे, जिन्होंने कर्पूरी ठाकुर की जयंती को एक सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर