Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

उपायुक्त द्वारा जन शिकायत निवारण दिवस में आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया

SHARE:

प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की सुनवाई की गई. जन शिकायत निवारण दिवस में 60 से ज्यादा नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिनमें चौकीदार की दूसरी सूची जारी करने की मांग, एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किए जाने, भूमि विवाद, पेंशन से संबंधित समस्याएं, अवैध कब्जा, निर्माण कार्य कर रास्ता रोक देने, निजी विद्यालय में बीपीएल का नामांकन, आदेश के बावजूद अमीन द्वारा मापी नहीं करने, प्रखंड स्थानातंरण, स्कूल फीस माफी समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन प्रमुख रूप से शामिल रहे.

उपायुक्त ने उक्त सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए. जन शिकायत निवारण दिवस को लेकर उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है. जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, बल्कि एक ही स्थान पर सुनवाई और समाधान सुनिश्चित हो.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर