Breaking News
Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश EXTRA COACH ALERT: यात्रियों को राहत, 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कुर्ला ट्रेन भी लिस्ट में Jamshedpur : प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव : दिनेश कुमार Jamshedpur BJP : सिख नेताओं ने डॉ. प्रदीप वर्मा से की मुलाकात, राष्ट्रीय मंत्री बनने पर अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई Jamshedpur Raksha Bandhan : SSP की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, कहा- पुलिस से मिलता है सुरक्षा का भरोसा Jamshedpur Police : सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए छात्रों को नशा, साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : करगली में ‘जस्ट ट्रांजिशन और इकोनॉमिक डाइवर्सिफिकेशन’ पर कार्यशाला आयोजित

SHARE:

  • कोयला उद्योग के भविष्य और वैकल्पिक रोजगार पर गहरी चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले के सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली ऑफिसर क्लब में डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन और स्वनीति इनिशिएटिव के तत्वावधान में ‘जस्ट ट्रांजिशन और इकोनॉमिक डाइवर्सिफिकेशन’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बोकारो जिले में कोयला पर निर्भरता और कोयला आधारित उद्योगों में आर्थिक विविधीकरण के उपायों पर चर्चा करना था. कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों, और विभिन्न विशेषज्ञों ने भाग लिया और कोयला उद्योग से प्रभावित होने वाले समुदायों की आजीविका से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए.

इसे भी पढ़ें: Giridih : विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सेवा-सत्कार कार्यक्रम का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यशाला में वैकल्पिक रोजगार और आर्थिक बदलाव की आवश्यकता पर चर्चा

स्वनीति इनिशिएटिव के फेलो ऋषि किशोर ने बोकारो जिले में किए गए अध्ययन के परिणामों को पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से साझा किया. इसके बाद बीएंडके एरिया के जीएम ऑपरेशन एस गैवाल ने स्वनीति के अध्ययन रिपोर्ट पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जस्ट ट्रांजिशन आज के समय में एक ज्वलंत मुद्दा है, जो कोयला क्षेत्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है. एरिया वित्त महाप्रबंधक ज्ञाननेदु चौबे ने कोयला खदानों के बंद होने से होने वाले वित्तीय प्रभावों और सीएसआर फंड के उपयोग पर चर्चा की. उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और संस्थाओं की भूमिका पर भी जोर दिया.

इसे भी पढ़ें Bokaro : जारंगडीह परियोजना में विद्युत पोल मुड़ने से क्षेत्र में 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित

हितधारकों की भूमिका और दीर्घकालिक रणनीतियों पर जोर

कार्यशाला में एटक नेता लखन लाल महतो ने कोयला खदानों के बंद होने पर पेंशन की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की. बीएमएस के रविंद्र मिश्रा ने सीएसआर प्रशिक्षणों के बंद होने और आउटसोर्सिंग कंपनियों के कारण पलायन और दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया. इंटक के श्यामल सरकार ने झारखंड की 71 कोयला खदानों और सीसीएल में कार्यरत 32,000 कर्मचारियों के बारे में चर्चा करते हुए ऊर्जा संक्रमण के संभावित प्रभावों पर प्रकाश डाला. इस कार्यशाला में जमसं के टीनू सिंह, विकास सिंह, ओम शंकर सिंह, एटक के सुजीत घोष, चन्द्रशेखर झा, सीटू के पंकज महतो सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों ने भी अपने विचार साझा किए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर