WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Youth Climbs Mobile Tower for Road Demand: ‘सड़क नहीं बनी तो टावर से कूद जाऊंगा’… 18 साल का युवक चढ़ गया मोबाइल टावर पर, मचा हड़कंप; दौड़े-दौड़े पहुंचे BDO

SHARE:

मुजफ्फरपुर में जर्जर सड़क के खिलाफ युवक का अनोखा विरोध, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; आश्वासन मिलने के बाद टावर से उतरा

फतेह लाइव, रिपाेर्टर। 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सड़क की बदहाली को लेकर एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। बरुराज थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचायत स्थित मोहद्दीपुर बाड़ा बैजनाथ गांव में 18 वर्षीय कृष्ण कुमार पासवान जर्जर सड़क की समस्या से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ऊंचाई पर पहुंचने के बाद युवक ने साफ शब्दों में कहा कि सड़क बनवाओ, नहीं तो टावर से कूदकर जान दे दूंगा।
युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन कृष्ण अपनी मांग पर अड़ा रहा।

पुलिस पहुंची, लेकिन नहीं माना युवक

घटना की सूचना मिलते ही बरुराज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने भी युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह सड़क निर्माण की मांग पर कायम रहा।
स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता को मौके पर बुलाया गया। BDO ने युवक से बातचीत की और उसकी समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद सड़क की स्थिति का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आश्वासन के बाद टावर से उतरा कृष्ण

BDO के आश्वासन के बाद कृष्ण कुमार पासवान आखिरकार मोबाइल टावर से नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद कृष्ण ने BDO को अपने साथ ले जाकर उस सड़क की स्थिति भी दिखाई, जिसे लेकर वह टावर पर चढ़ा था।

‘पांच साल से सड़क की हालत खराब’

कृष्ण कुमार का आरोप है कि गांव की सड़क लंबे समय से जर्जर है और करीब 200 फीट के हिस्से में जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। युवक ने बताया कि वह खुद भी इस सड़क पर गिरकर दो बार चोटिल हो चुका है।

कई बार शिकायत, नहीं हुआ समाधान

युवक के अनुसार, सड़क की मरम्मत और निर्माण को लेकर उसने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार उपेक्षा से परेशान होकर उसने मोबाइल टावर पर चढ़ने जैसा कदम उठाया।

BDO ने कहा- जिला प्रशासन को दी जाएगी जानकारी

BDO अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि युवक और ग्रामीणों की समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर