Breaking News
Special Kirtan Darbar in Jamshedpur : श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गुरमत समागम Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को जाड़े में बंद करने के विरोध में सिख संगत ने उठाई आवाज Announcement of agitation against the Railways : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के बार-बार रद्द होने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, CGPC कार्यालय में रविवार को बुलाई गई विशेष बैठक Britain : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਡਿਪਲੋਮੈਟਿਕ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੇ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਬ੍ਰਿਟੇਨ, ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਧਿਆ ਦਬਾਅ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ Delhi : ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਪਤਿਤਪੁਣੇ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆ ਰਹੀ ਨੌਜੁਆਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀ ਰੌਸ਼ਨੀ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamtara : मीडिया जगत में फर्जीवाड़े पर रोक के लिए पत्रकारों का निबंधन जरुरी : AISMJWA

SHARE:

मुख्यमंत्री के नाम जामताड़ा डीसी को सौंपा ज्ञापन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

देवघर, दुमका, जमशेदपुर, चाईबासा, गढ़वा और लातेहार के बाद आज गुरुवार को ऑल इंडिया स्मॉल एण्ड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआइएसएमडब्लूए) ने मीडिया जगत में फर्जीवाड़े पर रोक हेतु पत्रकारों के निबंधन और मीडिया संवाद को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जामताड़ा के उपायुक्त रवि आनंद को समाहरणालय परिसर स्थित उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने के पश्चात संगठन के जिला अध्यक्ष सुमन भट्टाचार्य ने कहा कि पत्रकारहित के विषयों को लेकर पत्रकारों के कई प्रेस क्लब और ऐसोसिएशन द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा, पेंशन सहित अन्य योजनाओं को लागू करने की मांग लगातार 25 वर्षों से की जा रही है. इस बीच जो सबसे बड़ी समस्या या संकट पत्रकारों के सभी संगठनों और मीडिया हाउस ने महसूस किया है वह है फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या. आज हर हाथ मोबाइल और हर मुहल्ले से एक पत्रकार पैदा हो रहा है जो कि चौथे स्तंभ के लिए बड़ा खतरा है.दलाल और फर्जी पत्रकार का चोला ओढ़कर कोयला, बालू, जुआ, शराब माफिया और आपराधिक चरित्र के लोग इस पेशे से जुड़ रहे हैं और वे वाहनों पर प्रेस का लोगो लगाकर घूम रहे हैं.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

किसी भी जिले से एक अखबार या पत्रिका शुरू करने के लिए भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयन के लिए एसडीएम द्वारा पुलिस वैरिफिकेशन के बाद ही शीर्षक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया नयी दिल्ली से शुरू होती है लेकिन इसके विपरित युट्यूब और पोर्टल घर बैठे तैयार हो रहें हैं उनके लिए कोई नियम नहीं है.इस परिस्थिति में गलत और अवैध धंधे से जुड़े लोग भी इस सरल पेशे का लाभ उठाकर पत्रकार बनने लगे हैं जो मीडिया जगत के लिए बहुत बड़ी मुसीबत साबित हो रही है. साथ ही कहा कि इन फर्जी पोर्टल,फर्जी चैनल और तथाकथित पत्रकारों को रोकने के लिए मुख्य धारा से जुड़े सभी पत्रकारों का जिला स्तर पर एक निबंधन संख्या होना जरुरी है.इससे राज्य में एक अनोखी पहल शुरू होगी और पत्रकारिता के मूल पेशे से जुड़े पत्रकार साथियों की वास्तविक संख्या पता चलेगी. निबंधन की इस प्रकिया के बाद सभी जिलों में निबंधन हो जिसके पश्चात जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के हस्ताक्षर से सभी निबंधित पत्रकारों को एक पहचान पत्र भी उपलब्ध कराया जाए. इसके बाद अंतिम प्रक्रिया के रूप में मीडिया संवाद का कार्यक्रम सभी प्रमंडल स्तर पर हों जहां निबंधित पत्रकारों का एक सम्मेलन राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जाए और पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं का उल्लेख करते हुए दो-तीन घंटे का कार्यक्रम हो. ऐसोसिएशन के जामताड़ा जिला उपाध्यक्ष चंचल गिरी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा ही इस राज्य में सबसे पहले पत्रकारों को बीमा और मीडिया संवाद कार्यक्रम का तोहफा दिया गया था और आगे भी उम्मीद है कि पत्रकारहित के विषयों पर राज्य सरकार शीघ्र ठोस पहल करेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर