WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टीआरएफ में 12.44 प्रतिशत बोनस समझौता, 154 कर्मचारी होंगे लाभान्वित

SHARE:

अधिकतम ₹91,022 और न्यूनतम ₹29,634 बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंचेगी राशि

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों के लिए बोनस समझौता संपन्न हो गया है। कंपनी प्रबंधन और टीआरएफ लेबर यूनियन के बीच हुए समझौते में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 12.44 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी है। इस समझौते से कंपनी के करीब 154 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उत्पादन, लाभ और सुरक्षा के आधार पर निर्धारित फार्मूले के अनुसार कर्मचारियों का बोनस लगभग 9.8 प्रतिशत निर्धारित हो रहा था। हालांकि, कर्मचारियों के निरंतर सहयोग, योगदान और मनोबल को देखते हुए यूनियन के अनुरोध पर प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करते हुए 12.44 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति जताई।

समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम ₹91,022 और न्यूनतम ₹29,634 बोनस राशि मिलेगी। बोनस की राशि 18 सितंबर तक कर्मचारियों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों ने किए हस्ताक्षर

बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, सीएफओ अनिमेष उपाध्याय, सीएचआरओ अभिजीत सिंह, हेड मैन्युफैक्चरिंग रवि राव मांडा, हेड एससीएम सौरभ मेहता, हेड फाइनेंस एवं अकाउंट्स प्रियंका गांगुली तथा यूनिट लीडर पर्सनल एंड आईआर प्रमोद कुमार ने हस्ताक्षर किए।

वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, महामंत्री अंजनी कुमार, डिप्टी प्रेसिडेंट संजय कुमार, वाइस प्रेसिडेंट बेबी कुमारी, सहायक सचिव नवीन कुमार, मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिया महतो, सुशील कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार सिंह, सुब्रता देव एवं रवि कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

औद्योगिक संबंध मजबूत करने की दिशा में कदम

बोनस समझौते के बाद यूनियन ने कर्मचारियों के हित में सकारात्मक और सहयोगात्मक रुख अपनाने के लिए कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार जताया। वहीं प्रबंधन और यूनियन ने भविष्य में भी आपसी सहयोग, विश्वास और बेहतर समन्वय के साथ कंपनी की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।

यूनियन और प्रबंधन के बीच हुआ यह समझौता कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ कंपनी में बेहतर औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर