Jamshedpur : ‘पुनीत जीवन’ के शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्तदान

SHARE:

 टीम पीएसएफ के सहयोग से आयोजित शिविर से जमशेदपुर ब्लड सेंटर को बड़ी राहत

रक्तदाताओं को अंग वस्त्र, मेमेटों एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भीषण गर्मी के बीच सामाजिक संस्थान ‘पुनीत जीवन’ ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना 13वां रक्तदान शिविर आयोजित किया. संध्याकालीन आयोजित इस शिविर में मात्र चार घंटे में कुल 70 यूनिट रक्तदान हुआ. पुनीत जीवन का इस साल यह दूसरा शिविर था. शिविर में शाम 4 बजे से रात नौ बजे तक चला. गर्मी में स्वैच्छिक रक्तदान में कमी का प्रभाव जमशेदपुर ब्लड सेंटर पर पड़ा है, इस ध्यान में रखकर जरुरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए संध्याकालीन शिविर का आयोजन किया गया था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह शिविर एक मां का अनोखा संकल्प है जिन्होंने बेटे ‘पुनीत’ की याद को रक्तदान का अभियान बना दिया. मंजू कुमारी कुछ वर्ष पूर्व अपने लाल पुनीत को खोया था. बेटे के याद को ताजा रखने का माध्यम उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को चुना. इस तरह होनहार लाल के नाम रक्तदान के जरिए जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने की मंजू कुमारी की पहल अब एक अभियान का हिस्सा बन चुकी है.

शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए डीएसपी सीआईडी जमशेदपुर सतीश कुमार सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी मानिक मल्लिक, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, बागबेड़ा के उप मुखिया संतोष कुमार आदि पहुंचे. जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ ने रक्तदान में सहयोग किया.

पुनीत जीवन ने शहर में शतकवीरों की नयी श्रृंखला तैयार करने वाले टीम पीएसएफ के उन रक्तदाताओं को सम्मानित किया जो समाजसेवा की नयी परिभाषा लिख रहे हैं. सम्मानित होने वाले शतकवीरों में कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, मनोरंजन गौड़, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, कमल कुमार घोष, अजित कुमार भगत, अवधेश कुमार वर्मा आदि  मिल रहे. मौके पर उपस्थित समाजसेवी, मंजू कुमारी, उमेश जी आदि ने इसमें सहयोग किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें