WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

District Marwari Conference : जुगसलाई शाखा अध्यक्ष की नियुक्ति असंवैधानिक करार, दो सदस्य एड-हॉक कमेटी की घोषणा

SHARE:

 पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

राजस्थान महोत्सव-2026 का गोपाल मैदान में भव्य आयोजन का निर्णय

जन्म, विवाह व गृह प्रवेश में “किन्नरों” को 3100 रूपए की राशि निश्चित तय की गई, प्रशासन को दी जाएगी सूचना

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक (कार्यकाल 2026–28) बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस मंडप में गुरुवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने की।

इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महासचिव विनोद जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, सुभाष पटवारी, जिला संरक्षक दीपक भालोटिया, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह अंकुश जवानपुरिया, कोषाध्यक्ष विजय कुमार गोयल सहित अन्य की गरिमामयी उपस्थित रही.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक की शुरुआत में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं समाजोन्मुख बनाने के संकल्प को दोहराया। अपने संबोधन में प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं परंपराओं के संरक्षण पर विशेष बल दिया तथा जिला इकाई के कार्यों की सराहना की।

पगड़ी व टीका में गरुड़ पुराण की राशि को 20 रुपए करने का निर्णय

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा हुई। पगड़ी/टीका रस्म के अंतर्गत गरुड़ पुराण भेंट राशि को बढ़ाकर ₹20 किए जाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करते हुए इसे सर्वसम्मति से लागू करने पर सहमति बनी।

इसके साथ ही, समाज में जन्म, विवाह एवं गृह प्रवेश जैसे शुभ अवसरों पर तृतीय लिंग (किन्नर समुदाय) द्वारा की जा रही अत्यधिक मांगों के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की गई। इस विषय पर सामाजिक संतुलन एवं सौहार्द बनाए रखते हुए व्यवहारिक एवं सामंजस्यपूर्ण समाधान निकालने पर बल दिया गया।

आगामी राजस्थान महोत्सव, 2026 के भव्य आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। महोत्सव को समाज के सांस्कृतिक गौरव के अनुरूप आयोजित करने हेतु विभिन्न समितियों के गठन कार्य विभाजन एवं तैयारियां शीघ्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष की नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए इस विषय को गंभीरता से उठाया गया। इस पर विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से दो सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें दिलीप गोयल एवं रामजी शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया। कमेटी को निर्देश दिया गया है कि वे सभी संबंधित पक्षों से चर्चा कर एक आमसभा आयोजित करें तथा विधिवत चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए चुनाव पदाधिकारी द्वारा चुनाव की घोषणा कराएं।

बैठक में प्रस्तुत सभी एजेंडों पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की तथा सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। अंत में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।

7 सदस्यीय पंचायत समिति गठन का प्रस्ताव

बैठक में समाज के अंदरूनी विवादों के समाधान के लिए 7 सदस्यीय पंचायत समिति गठित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों से नामों के सुझाव मांगे हैं। यह समिति घरेलू विवाद, बंटवारा और तलाक जैसे मामलों का निपटारा करेगी।

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, दिलीप गोयल, मनोज चेतानी, वीरेंद्र मुनका, अशोक खंडेलवाल, CA पवन कुमार अग्रवाल ,(अधिवक्ता) महावीर अग्रवाल, कमल किशोर लङ्ढा, सुशील कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, धर्मचंद पोद्दार, कैलाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विश्वनाथ शर्मा, विजय कुमार बंसल, रामजी शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, विवेकानंद लोढ़ा, प्रकाश कुमार अग्रवाल, रतन सहरिया, , हरिओम सरोज, मनीष चौधरी, कैलाश केवलका, किशोर गोलचा, सुरेश कुमार अग्रवाल, सुशील रामराइका, विनीत मित्तल, राजेश शर्मा, विकास गढ़वाल, नवीन कांवरिया, युवराज शर्मा, अनिल अग्रवाल, रामरतन खंडेलवाल, मोनिका शर्मा, बबीता अग्रवाल, प्रीति कांवटिया, रश्मि अग्रवाल, नीलम शर्मा, सुनीता अग्रवाल, संगीता काबरा, हरि मित्तल, रिंकू अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, महेश छापोलिया, उमेश कुमार सिंघानिया, विमल कुमार, अंकित मोदी, विनोद अग्रवाल, श्रवण देबुका, बसंत कुमार अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संगीता बंसल, संगीता शर्मा, उषा शर्मा, गायत्री शर्मा, विकास शर्मा, मेनका शर्मा, राखी शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय शर्मा, अशोक अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, संजय भोलिका सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर