Vikram Sharma Murder Case : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में 6 आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

देहरादून में चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. मामले में शामिल तीन शूटर समेत कुल 6 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. सभी के खिलाफ कोतवाली डालनवाला थाना में नामजद मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने आरोपियों के फोटो और विवरण के साथ मोस्ट वांटेड वांछित इनामी अपराधी का पोस्टर जारी किया है.

घटना के एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, जिसके चलते इनाम राशि बढ़ाई गई है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर सिटी कंट्रोल रूम के नंबर 9411112972 पर तुरंत जानकारी दें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. बताया गया कि पहले इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर