WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टुईलाडूंगरी शीतला माता मंदिर में 23 ज्योति कलश प्रज्वलित, धूम-धाम से हुआ नवरात्रि ज्वारा पूजा का शुभारंभ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडूंगरी में गुरुवार को नवरात्रि ज्वारा पूजा के प्रथम दिन संध्या बेला में मां शीतला के समक्ष स्थापित 23 ज्योति कलश प्रज्वलित की गई. आजादी के पूर्व 1910 में छत्तीसगढ़ी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक मंदिर में बहुत ही धूम धाम के साथ नवरात्रि ज्वारा पूजा का आयोजन किया जाता है.

ज्योत प्रज्वलित करने के लिए मुख्य रूप से राजू गिरी, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष, समाजसेवी सूरज भदानी और भाजपा नेता सह मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया. अपने संबोधन में राजू गिरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ी समाज अपने परम्परा और विरासत को बचाए हुए है. वर्षो से ज्वारा पूजा का आयोजन समाज के लोगों द्वारा किया जा रहा है  यह पूजा बहुत ही विधि विधान के साथ संपन्न होती है. उन्होंने कहा की चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के नव स्वरूप की पूजा करने से घरों में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंदिर के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मंदिर के इतिहास से लोगों को अवगत कराया और समाज की धरोहर को बचाए रखने का वर्तमान युवा पीढ़ी से अहवाह्न किया. कार्यक्रम को समाजसेवी सूरज भदानी ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा की किसी भी समाज का विकास तब संभव हो पाता है, जब हम अपनी परंपरा को जीवंत रखते हुए उसके विकास की चिंता करते हैं. उन्होंने कहा की भविष्य में मंदिर को हर संभव सहयोग करूंगा.

कार्यक्रम का संचालन संयोजक परमानंद कौशल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री गिरधारी लाल ने किया. विशेष रूप से ऐश राम साहू, शुक्रितदास मानिकपुरी, मोतीलाल साहू, खलेश्वर साहू, गंगाराम साहू, नरेश निषाद, दयालु निषाद, महावीर प्रसाद, त्रिवेणी कुमार, बिरेंद्र साहू, दीपक साहू, जितेंद्र कुमार, रोशन साहू, जमुना निषाद, इंद्रा साहू, मंजू ठाकुर, नूतन साहू, पार्वती देवी, फूलो देवी, महावीर निर्मलकर, मनमोहन लाल, मंजू साहू, द्रौपदी साहू, प्रसाद राव, योगेश साहू, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर